राजेश खन्ना ने पूछा सवाल
साल 1990 में एक मूवी मैग्जीन को दिए इंटरव्यू में राजेश खन्ना ने अमिताभ बच्चन से पूछा था कि उन्हें सुपरस्टार बनने के बाद कैसा लगा? जिसका बिग बी ने मजेदार अंदाज में जवाब दिया। राजेश खन्ना ने उनसे पूछा, 'आपको कैसा महसूस हुआ जब 'नमक हराम' और 'दीवार' फिल्म करने के बाद आप सुपरस्टार बन गए। मैं ये इसलिए पूछ रहा हूं कि एक वक्त ऐसा था जब मैं भी टॉप पर था। मैं तब सुपरस्टारडम शब्द का इस्तेमाल करता था क्योंकि जनता, प्रेस और फिल्म निर्माता भी इसी का प्रयोग करते थे'। इसके बाद राजेश खन्ना कहते हैं, 'क्या इससे आपको फर्क पड़ा'?