नई दिल्ली। बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक करीना कपूर खान सालों से फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। उन्होंने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। लोग उनकी एक्टिंग और अदा पर अपनी जान छिड़कते हैं। लेकिन फिल्मों के अलावा, करीना कपूर खान अपनी पर्सनल लाइफ के कारण भी काफी सुर्खियां बटोरती हैं। ये तो सभी जानते हैं कि एक वक्त था जब वह एक्टर शाहिद कपूर को डेट कर रही थीं। दोनों का इश्क परवान ही चढ़ रहा था कि साल 2007 में दोनों अलग हो गए। शाहिद से ब्रेकअप के बाद बेबो ने सैफ अली खान से शादी की।