8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘बीवी घर से भाग गई तो क्या करेंगे?’ शाहरुख खान ने दिया मजेदार जवाब

बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले शाहरुख खान फिल्मों के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ के कारण भी सुर्खियों में रहते हैं। वह अपनी पत्नी गौरी खान से बेहद प्यार करते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sunita Adhikari

•

Updated: 26 Jun 2021, 12:49 PM IST

shah_rukh_khan.jpg

Shah Rukh Khan Gauri Khan

नई दिल्ली। बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान दुनियाभर में पॉपुलर हैं। उनकी फिल्मों के लोग दीवाने हैं। वह सालों से फिल्म इंडस्ट्री पर राज करते आ रहे हैं। लेकिन फिल्मों के अलावा वह अपनी पर्सनल लाइफ के कारण सुर्खियों में रहते हैं। शाहरुख खान अपनी पत्नी गौरी खान से बेहद प्यार करते हैं। शादी के कई सालों बाद भी उनके बीच वही प्यार बरकरार है। वह अपनी पत्नी गौरी के लिए कुछ न कुछ स्पेशल करते रहते हैं। लेकिन अगर कभी गौरी उन्हें छोड़कर चली गईं तो वह क्या करेंगे? इस पर शाहरुख ने ऐसा जवाब दिया जिसे सुनकर आप भी कह पड़ेंगे कि वह वाकई रोमांस के बादशाह हैं।

ये भी पढ़ें: नशे में धुत होकर श्रीदेवी के चेंजिंग रूम में घुस गए थे संजय दत्त

शाहरुख खान का मजेदार जवाब
दरअसल, एक इंटरव्यू में शाहरुख खान से सवाल किया गया था, 'मान लीजिए कि कभी गौरी ये कहें कि वह अब फेड अप हो चुकी हैं और गुडबाय बोलते हुए उन्हें छोड़कर चली जाएं, तब वह क्या करेंगे?' इस पर शाहरुख ने बड़ा ही मजेदार जवाब दिया। उन्होंने कहा, 'वैसे तो उसे ऐसा करना नहीं चाहिए। फिर भी ऐसा हुआ तो पहले तो मैं कपड़े फाड़कर सड़क पर खड़ा हो जाऊंगा और शायद गोरी-गोरी ओ बांकी छोरी गाना गाने लगूंगा। मुझे यकीन है कि इसके बाद वह वापस आ जाएंगी।'

नाराज होने का मौका नहीं देते शाहरुख
शाहरुख ही नहीं उनकी पत्नी गौरी भी उनसे बेहद प्यार करती हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि उन्हें शाहरुख नाराज होने का कोई मौका ही नहीं देते हैं। उन्होंने कहा था कि शाहरुख उनके लिए और बच्चों के लिए पूरी तरह समर्पित हैं। एक पार्टनर के तौर पर वह आज भी उन्हें तोहफे लाकर देते हैं। वैलंटाइन्स डे के मौके पर उनके लिए सरप्राइज कैंडल लाइट डिनर प्लान करते हैं। इससे साफ है कि आज भी शाहरुख अपनी पत्नी गौरी को स्पेशल फिल कराते हैं।

ये भी पढ़ें: बॉलीवुड अभिनेताओं की कुछ अजीबोगरीब आदतें, जिन्हें जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान!

शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म
वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान आखिरी बार फिल्म जीरो में नजर आए थे। आनंद एल रॉय द्वारा डायरेक्टिड इस फिल्म में शाहरुख के साथ अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ लीड रोल में थीं। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई। इसके बाद से ही शाहरुख किसी फिल्म में नजर आए हैं। लेकिन अब उनकी चर्चा फिल्म 'पठान' के लिए हो रही है। इस फिल्म में उनके साथ जॉन अब्राहिम और दीपिका पादुकोण लीड रोल में हैं। फैंस को उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।