8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नशे में धुत होकर श्रीदेवी के चेंजिंग रूम में घुस गए थे संजय दत्त

संजय दत्त श्रीदेवी के बहुत बड़े फैन थे। ऐसे में जब उन्हें पता चला कि वह 'हिम्मतवाला' की शूटिंग कर रही हैं तो वो बिना देर किए सेट पर पहुंच गए। लेकिन उस वक्त संजय नशे में धुत थे।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sunita Adhikari

•

Updated: 26 Jun 2021, 11:28 AM IST

sanjay_dutt_sridevi.jpg

Sanjay Dutt Sridevi

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। एक वक्त था जब उनका करियर पीक पर था और उनके पास कई फिल्में थीं। लेकिन फिल्मों से ज्यादा वह अपनी पर्सनल लाइफ के कारण सुर्खियों में रहते हैं। ये तो सभी जानते हैं कि संजय दत्त को शराब और ड्रग्स की लत थी। इसके कारण उनका नाम कई विवादों में भी आ चुका है। लेकिन एक बार शराब के नशे में उन्होंने ऐसी हरकत कर दी कि श्रीदेवी ने तय कर लिया था कि वह कभी भी संजय दत्त के साथ काम नहीं करेंगी।

संजय की हरकत से डरीं श्रीदेवी
दरअसल, ये वाक्या उस वक्त का है जब श्रीदेवी इंडस्ट्री की नंबर 1 एक्ट्रेसेस में शामिल थीं। वहीं, संजय दत्त का करियर शुरू ही हुआ था। ऐसे में साल 1983 में ऐसी घटना घटी जिससे श्रीदेवी बुरी तरह संजय से नाराज हो गईं। उन्होंने अपनी एक फिल्म से उनको निकलवाने की कोशिश भी की थी। ये उस वक्त की घटना है जब फिल्म 'हिम्मतवाला' की शूटिंग चल रही थी। इस फिल्म में श्रीदेवी और जितेंद्र लीड रोल में थे। जैसे ही संजय दत्त को खबर मिली कि श्रीदेवी 'हिम्मतवाला' की शूटिंग कर रही हैं तो वो बिना देर किए सेट पर पहुंच गए। लेकिन उस वक्त संजय दत्त नशे में धुत थे। इसके बावजूद उन्होंने श्रीदेवी से मिलने का मन बना लिया था।

ये भी पढ़ें: बॉलीवुड अभिनेताओं की कुछ अजीबोगरीब आदतें, जिन्हें जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान!

श्रीदेवी के कमरे में घुसे संजय दत्त
संजय दत्त श्रीदेवी के बड़े फैन थे। ऐसे में वह उनसे मिलना चाहते थे। लेकिन सेट पर उन्हें श्रीदेवी नजर नहीं आईं। ऐसे में वह उन्हें ढूंढते-ढूंढते उनके कमरे में ही घुस गए। संजय दत्त को इस तरह नशे में देखकर श्रीदेवी बुरी तरह डर गईं। संजय की आंखें नशे में लाल हो रखी थीं। श्रीदेवी ने तुंरत आवाज लगाकर संजय दत्त को कमरे से बाहर निकाला। इसके बाद एक इंटरव्यू में जब संजय दत्त से इस घटना के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'मैं उनके कमरे में गया जरूर था, लेकिन मैंने वहां उनसे क्‍या बात की, कैसे बर्ताव किया, मुझे कुछ याद नहीं है।'

ये भी पढ़ें: DIVYA BHARTI की खूबसूरती पर मर मिटे थे RISHI KAPOOR, फिल्म 'दीवाना' में बेकाबू होकर कर दी थी ऐसी हरकत!

कभी काम न करने का लिया फैसला
वहीं, इस घटना से श्रीदेवी इतना डर गई थीं कि उन्होंने तय कर लिया था कि वो संजय दत्त के साथ कभी काम नहीं करेंगी। उस वक्त वह टॉप की एक्ट्रेस थीं। लेकिन वक्त को बदलते देर नहीं लगती। संजय दत्त का करियर ऊंचाई पर पहुंचने लगा। ऐसे में श्रीदेवी को मजबूरी में उनके साथ फिल्म 'जमीन' में काम करना पड़ा। हालांकि, उन्होंने साफ कह दिया था कि उनका संजय के साथ एक भी सीन न हो। इसके बाद महेश भट्ट ने फिल्म ‘गुमराह’ बनाई। इस फिल्म में उन्होंने संजय दत्त को पहले ही कास्ट कर लिया था। उस वक्त उनका सक्सेस ग्राफ तेजी से आगे बढ़ रहा था। वहीं, श्रीदेवी अपना चार्म खोती जा रही थीं।

संजय दत्त को निकलवाने की कोशिश
जब महेश भट्ट फिल्म की स्क्रिप्ट लेकर श्रीदेवी के पास गए तो कहा जाता है कि उन्होंने संजय दत्त को निकलवाने की कोशिश की थी। लेकिन जब उन्हें कामयाबी नहीं मिली तो उन्हें फिल्म साइन करनी पड़ी। खबरों के मुताबिक, शूटिंग के दौरान अलग ही माहौल होता था। श्रीदेवी और संजय दत्त के बीच बातचीत पूरी तरह बंद थी। लेकिन फिल्म रिलीज हुई तो ये जबरदस्त हिट साबित हुई। लोगों को ये फिल्म काफी पसंद आई और दोनों की जोड़ी को भी काफी पसंद किया गया।