नई दिल्ली। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान की लोगों के बीच काफी दीवानगी है। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों का बिजनेस करती हैं। आमिर ने फिल्म 'कयामत से कयामत तक' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस जूही चावला लीड रोल में थीं। दोनों ने साथ में कई फिल्मों में काम किया। जिसमें 'कयामत से कयामत तक', 'लव लव लव', 'हम हैं राही प्यार के', 'तुम मेरे हो' 'इश्क' जैसी फिल्में शामिल हैं। दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता था। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आमिर खान और जूही चावला ने एक-दूसरे के 7 साल तक बात नहीं की थी।