scriptरामायण पर बनी ऐसी फिल्म जो भारत में हो गई थी बैन, जानें क्या था विवाद | film made on Ramayana which was banned in India due to babri maszid Controversy Later shown on cartoon network | Patrika News
बॉलीवुड

रामायण पर बनी ऐसी फिल्म जो भारत में हो गई थी बैन, जानें क्या था विवाद

अयोध्या में ऐतिहासिक श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा भव्य कार्यक्रम किया जा रहा है। पूरा देश राममय हो गया है। चारों ओर भगवान राम के आदर्शों की चर्चा की जा रही है। इस बीच हम आपके लिए लाए हैं एक ऐसी फिल्म की जानकारी जो भारत में ही बैन करनी पड़ी थी।

Jan 22, 2024 / 04:26 pm

Prateek Pandey

ramayana_the_legend_of_prince_rama.jpg
प्रभु श्री राम के आदर्शों की चर्चा विश्व भर में की जाती है। इन्हीं आदर्शों को लाखों करोड़ों लोगों के सामने ले जाने के लिए सबसे सरल मध्याम बनकर सामने आई फिल्में। आइये जानते हैं उस फिल्म के बारे में जो रामायण के इर्द-गिर्द बनी लेकिन भारत में ही बैन हो गई।

दरअसल जापान में 1992 में एक फिल्म रिलीज हुई थी जो रामायण पर बनी थी। इसका नाम ‘रामायण द लेजेंड ऑफ प्रिंस राम’ है। जापानी फिल्ममेकर यूगो साको भारत आए थे। भारत में उनको रामायण के बारे में जानकारी हुई तो उन्होंने रामायण को पढ़ा और इसपर एक एनिमेटेड मूवी बनाने का सोचा।

विहिप ने किया विरोध
रामायण पर रिसर्च करने के कई साल बाद फिल्ममेकिंग शुरू हुई लेकिन फिल्म बनने से पहले ही विवादों में आ गई। यूगो साको के एनिमेटेड रामायण के विरोध में विश्व हिंदू परिषद थी। विश्व हिंदू परिषद का कहना था कि रामायण को कार्टून की तरह दिखाना ठीक नहीं होगा। जब जापानी ऐंबैसी को इस मामले में लेटर लिखा गया तब यूगो साको ने भरोसा दिलाया कि वो किसी की भावनाओं को आहत नहीं होने देंगे। इसके बाद उन्हें फिल्म बनाने की परमिशन मिली।

बैन करने के पीछे ये रही वजह
इस फिल्म की मेकिंग में लगभग 450 आर्टिस्ट्स ने हिस्सा लिया। रामानंद सागर की रामायण में प्रभु श्री राम का रोल करने वाले अभिनेता अरुण गोविल ने इस फिल्म की हिंदी डबिंग में राम के कैरेक्टर के लिए आवाज दी। इस तरह 1992 में पूरी फिल्म बनकर तैयार हुई और फिर जब फिल्म के रिलीज होने का मौका आया तो इसके कुछ समय पहले ही बाबरी मस्जिद पर विवाद छिड़ गया।
इसी के चलते इस मूवी को भारत में रिलीज नहीं किया गया और तीन साल तक लगातार इस फिल्म पर भारत में बैन लगा रहा और फिर कार्टून नेटवर्क (CN) पर इस फिल्म को दिखाया जाने लगा।

Hindi News/ Entertainment / Bollywood / रामायण पर बनी ऐसी फिल्म जो भारत में हो गई थी बैन, जानें क्या था विवाद

ट्रेंडिंग वीडियो