हंसिका मोटवानी ने लगाई सोहेल के नाम की मेहंदी, देखिए तस्वीरें
नई दिल्लीPublished: Dec 02, 2022 02:58:18 pm
Hansika Motwani mehendi ceremony: एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी और लंबे समय से उनके बॉयफ्रेंड और बिजनेस पार्टनर सोहेल खतुरिया 4 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधेंगे। शादी से पहले शुरू हो चुका है मेहंदी सेरेमनी का फंग्शन। मेहंदी सेरेमनी के दिन हंसिका का यह लुक वाकई में आपको दिलों को जीत लेगा और उनकी मेहंदी की डिजाइन आपका दिल लूट लेगी।


Hansika Motwani Mehndi
Hansika Motwani and Sohael Khaturiya Marriage: मेहंदी सेरेमनी के दिन हंसिका मोटवानी रेड कलर के शरारा सूट में बेहद ही हसीन और ब्यूटिफुल दिख रही हैं। उनके हाथों में मेहंदी वाकई में बेहद खूबसूरत लगी है। इसमें सोहेल का नाम भी लिखा दिखाई दे रहा है। मेहंदी का डिजाइन बेहद शानदार दिख रहा है। इन दिनों हंसिका के पांव जमीन पर नहीं टिक रहे हैं क्योंकि वह 4 दिसंबर को अपने प्यार सोहेल से शादी करके हमेशा के लिए उनकी हो जाएंगी। Sohael Khaturiya और hansika motwani लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। शादी के बंधन में बंधने जा रही यह जोड़ी साथ में भी बेहद हसीन दिखती है। हंसिका की मेहंदी की वीडियो और फोटो वायरल हो रही हैं। फैंस जमकर उन्हें बधाई दे रहे हैं। हंसिका की मेहंदी का डिजाइन बेहद यूनिक है। मेहंदी सेरेमनी में हंसिका का लुक वाकई में आपको दीवाना बना देगा।