Freddy Movie Review : कार्तिक आर्यन की फिल्म फ्रेडी आज डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो चुकी है। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन ने एक खतरनाक डेंटिस्ट का रोल निभाया है। इस फिल्म में कार्तिक के अपोजिट नजर आईं अलाया एफ। फिल्म में कार्तिक आर्यन ने खतरनाक डेंटिस्ट बनकर सबको हैरान कर दिया है। यह कार्तिक आर्यन की अब तक की सबसे अलग फिल्म मानी जा रही है।
Kartik Aaryan's Freddy :
कार्तिक आर्यन स्टारर 'फ्रेडी' जबरदस्त थ्रिलर और सस्पेंस से भरी हुई फिल्म है। इस बार kartik aryan अपने दर्शकों के लिए कुछ नया करने की कोशिश की है, जो कामयाब होती दिख रही है। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन की एक्टिंग की खूब तारीफ हो रही है। 'फ्रेडी' एक शर्मीले, अकेले और सामाजिक रूप से अजीब व्यक्ति डॉ फ्रेडी गिनवाला की कहानी को दर्शाती है, जो अपने लघु विमानों के साथ खेलना पसंद करता है और उसका एकमात्र दोस्त उसका पालतू कछुआ 'हार्डी' है। पूरी फिल्म थ्रिलर और सस्पेंस से भरी हुई है। फिल्म में आपको कार्तिक आर्यन का अलग ही रूप नजर आएगा। कार्तिक आर्यन फिल्म में लीड रोल निभा रहे हैं, तो वही फिल्म में कार्तिक के अपोजिट नजर आईं ALAYA F की एक्टिंग भी काफी दमदार दिखीं। कार्तिक आर्यन के फैंस के लिए यह फिल्म काफी मजेदार साबित हो रही है क्योंकि कार्तिक ने अबतक के अपने फिल्मी करियार में ऐसा रोल पहली बार निभाया है।