scriptहेमा मालिनी ने खुद किया खुलासा, सौतेले बेटे सनी देओल से कैसे उनके रिश्ते, आप भी चौंक जाएंगे | Hema Malini Birthday : hema relationship with sunny deol unknown facts | Patrika News
बॉलीवुड

हेमा मालिनी ने खुद किया खुलासा, सौतेले बेटे सनी देओल से कैसे उनके रिश्ते, आप भी चौंक जाएंगे

सौतेले बेटे सनी देओल से कैसे हेमा मालिनी ( Hema Malini ) के रिश्ते….

Oct 16, 2019 / 09:16 pm

भूप सिंह

Hema Malini

Hema Malini

बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ( hema malini ) आज पूरे 71 साल की हो गई हैं। उनका ( hema malini birthday ) जन्म 16 अक्टूबर, 1948 को अम्मनकुड़ी में हुआ था। एक्टिंग में उन्होंने साल 1962 में तमिल फिल्म ‘इथू साथियम’ से डेब्यू किया था। बॉलीवुड में उन्होंने 1968 में आई फिल्म सपनों के सौदागर में लीड रोल निभाया और इसके बाद उन्होंने सैंकड़ों फिल्मों में किया, लेकिन कभी पिछे मुड़कर नहीं देखा।

Hema Malini

धर्मेन्द्र और हेमा मालिनी यूं बने हमसफर
हेमा मालिनी ने साल 1979 में धर्मेन्द्र से शादी की थी जबकि वे पहले से ही शादीशुदा थे। इससे पहले धर्मेन्द्र ने 1954 में प्रकाश कौर से शादी की थी। हेमा से शादी से करने से पहले धर्मेन्द्र ने अपनी पहली पत्नी को तलाक नहीं दिया था। पहले बच्चे भी पिता की शादी से खुश नहीं थे। खबरें यहां तक आई कि सनी ने हेमा मालिनी पर चाकू से हमला किया था। हेमा और धर्मेंद्र की शादी के बाद से यह सवाल उठने लगा कि आखिर हेमा का अपने सौतेले बच्चों से कैसा रिश्ता है। लेकिन के साथ सबकुछ ठीक होता चला गया।

Hema Malini

सनी से रिश्तों पर की थी खुलकर बात
साल 2017 में हेमा मालिनी ने अपनी बायोग्राफी ‘Hema Malini: Beyond the Dream Girl’ लॉन्च की थी, जिसे राम कमल मुखर्जी ने लिखा था। इस दौरान उन्होंने एक इवेंट में सनी देओल से अपने रिश्तों पर खुलकर बात भी की थी। हेमा ने बताया,’ हर कोई सोचता है कि मेरे सनी से कैसे रिश्ते हैं। लेकिन हमारे रिश्ते खूबसूरत और अच्छे है। जब भी जरूरत होती है सनी अपने पिता धर्मेन्द्र के साथ मौजूद रहते हैं। मेरे एक्सिडेंट के समय भी वो साथ थे। उस वक्त मेरे से मिलने वाले वो पहले शख्स थे। उन्होंने पूरी इन्क्वायरी भी की थी कि टांके लगाने वाला डॉक्टर सही भी या नहीं।’

Home / Entertainment / Bollywood / हेमा मालिनी ने खुद किया खुलासा, सौतेले बेटे सनी देओल से कैसे उनके रिश्ते, आप भी चौंक जाएंगे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो