scriptसर्जरी के बाद बेहद अलग सी दिख रही काजोल की मां तनुजा, तस्वीर देख पहचाना हुआ मुश्किल | kajol mother tanuja first photo after surgery look different | Patrika News
बॉलीवुड

सर्जरी के बाद बेहद अलग सी दिख रही काजोल की मां तनुजा, तस्वीर देख पहचाना हुआ मुश्किल

Tanuja Mukherjee की तबीयत बिगड़ने को लेकर भी खबर आई थी। उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन अब वह खतरे से बाहर हैं।

Jun 10, 2019 / 09:39 am

Riya Jain

kajol mother tanuja photos

kajol mother tanuja photos

बॅालीवुड स्टार्स Ajay Devgn और Kajol के घर अभी शोक का माहौल है। हाल में अजय के पिता Veeru Devgn का निधन हुआ है। साथ ही निधन के दूसरे दिन ही काजोल की मां Tanuja Mukherjee की तबीयत बिगड़ने को लेकर भी खबर आई थी। उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन अब वह खतरे से बाहर हैं।

kajol-mother-tanuja-first-photo-after-surgery-look-different

दरअसल, तनुजा को डायवर्टीक्यूलिटिस यानी कि पाचन तंत्र से जुड़ी बीमारी है। जिसमें डायवर्टीकुला नामक छोटे पाउचों में सूजन या इन्फेक्शन हो जाता है। यह आंतों की दीवारों पर विकसित होते हैं। पेट में दर्द होने की शिकायत के चलते 75 साल की तनुजा को अस्पताल में एडमिट कराया गया था। इसके बाद सर्जरी हुई।

 

kajol-mother-tanuja-first-photo-after-surgery

हाल में अस्पताल से काजोल और उनकी मां की एक तस्वीर सामने आई है। एक्ट्रेस ने खुद यह फोटो शेयर की है। तस्वीर शेयर करते हुए काजोल ने कैप्शन में काजोल ने लिखा, मैं सबको बहुत धन्यवाद देना चाहती हूं, जिन्होंने हमारे लिए प्रार्थना की। ये जो स्माइल आप देख रहे हैं ये एक सच्चा आभार है।

 

tanuja-first-photo-after-surgery

लेकिन तनुजा की तस्वीर देख साफ लग रहा है की एक्ट्रेस पहले से कहीं ज्यादा कमजोर हो चुकी हैं। बता दें कि पिछले कुछ समय काजोल काफी मुश्किलों में रही हैं। पहले उनके ससुर वीरू देवगन का निधन। इस मुश्किल वक्त में उन्होंने परिवार को संभाला।

Home / Entertainment / Bollywood / सर्जरी के बाद बेहद अलग सी दिख रही काजोल की मां तनुजा, तस्वीर देख पहचाना हुआ मुश्किल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो