3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Karan Johar से लेकर Sanjay Leela Bhansali ये हैं बॉलीवुड के सबसे अमीर फिल्ममेकर्स, जिनकी नेट वर्थ उड़ा देगी आपके होश

आप सभी को बॉलीवुड के टॉप एक्टर और एक्ट्रेसेस की नेट वर्थ के बारे में तो अच्छे जानते होंगे, लेकिन क्या आप उन फिल्ममेकर्स के बारे में जानते हैं कि जो इन स्टार्स के साथ फिल्म बनाते हैं.. नहीं जानते! आज हम आपको इस फिल्ममेकर्स के नेट वर्थ के बारे में बताते हैं, जो सबसे अमिर हैं.
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vandana Saini

•

Updated: 16 May 2022, 3:15 PM IST

Karan Johar से लेकर Sanjay Leela Bhansali ये हैं बॉलीवुड के सबसे अमीर फिल्ममेकर्स

Karan Johar से लेकर Sanjay Leela Bhansali ये हैं बॉलीवुड के सबसे अमीर फिल्ममेकर्स

बॉलीवुड में ऐसे कई स्टार्स हैं, जिनकी नेट वर्थ जानने के बाद किसी के भी होश उड़ जाएं. इन स्टार्स में सलमान खान (Salman Khan), शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) से लेकर दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) तक का नाम शामिल है, जो अपनी फिल्म के लिए करोड़ो रुपये चार्च करते हैं और साथ ही कई तरह के विज्ञापन से भी अच्छी कमाई कर लेते हैं. ऐसे में अब लोगों के मन में सवाल आते हैं कि जो फिल्ममेकर्स इनको लेकर फिल्म बनाते हैं वो इनको कैसे करोड़ों की फीस दे पाते हैं.

यानी की उनकी कितनी कमाई है. वैसे अगर देखा जाए तो कई बार ऐसा होता है कि बड़े-बड़े बजट की हिंदी फिल्में सुपर फ्लॉप साबित हो जाती हैं, तो ऐसे में मेकर्स के लिए फिल्म पर लगाए गए पैसों की वसूली कर पाना भी मुश्किल होता है. ऐसे में आज हम आपको बॉलीवुड के उन अमीर फिल्ममेकर्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी नेट वर्थ जानने के बाद आपके भी होश उड़ जाएंगे, तो चलिये जानते हैं कि इंडस्ट्री के सबसे अमीर फिल्ममेकर्स के बारे में बताते हैं, जिनकी संपत्ति जानने के बाद किसी के भी होश फाकता रह जाए.

यह भी पढ़ें:Salman Khan क्यों हैं अब तक कुंवारे? पिता सलीम खान ने बताई बेटे की कमी

करण जौहर (Karan Johar)

नेपोटिज्म को लेकर अक्सर निशाने पर रहने वाले निर्माता और निर्देशक करण जौहर का नाम इस लिस्ट में सबसे ऊपर आता है. उन्होंने अपने लंबे करियर में न जाने कितनी हिट और फ्लॉप फिल्में बनाई है, लेकिन आज तक लोगों को उनकी नेट वर्थ के बारे में नहीं पता है. आपको ये जानकर हैरानी होगी कि करण जौहर की कुल संपत्ति 205 मिलियन डॉलर की है. यानी उनकी 100 करोड़ रुपए से भी ज्यादा सालाना इनकम है. अपनी आधी कमाई तो वो विज्ञापनों से ही करते हैं.

राजकुमार हिरानी (Rajkumar Hirani)

'3 इडियट्स', 'संजू' और 'पीके' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाने वाले डायरेक्टर राजकुमार हिरानी भी इस मामले में किसी से पीछे नहीं है. खबरों की माने तो राजकुमार हिरानी की नेट वर्थ 1300 करोड़ रुपए की है. खास बात ये है कि वो देश के सबसे ज्यादा टैक्स वाले फिल्म मेकर हैं. वो जल्द ही शाहरुख खान के साथ फिल्म 'डंकी' लेकर आने वाले हैं.

संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali)

'गंगूबाई काठियावाड़ी', 'गोलियों की रासलीला-रामलीला', 'बाजीराव मस्तानी' और 'पद्मावत' जैसी बड़ी सुपरहिट फिल्में बनाने वाले डायरेक्टर संजय लीला भंसाली अक्सर ही हिस्टोरिकल फिल्मों पर काम करते हैं, जो बेहद कमाल की होती है. वहीं अगर इसे नेट वर्थ की बात करें तो संजय लीला भंसाली की कुल संपत्ति 940 करोड़ की है.

अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap)

'ब्लैक फ्राइडे', 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' जैसी जबरदस्त फिल्में बनाने वाले डायरेक्टर अनुराग कश्यम के पास भी खूब पैसा है. बताया जाता है कि वो करीबन 850 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं. साथ ही इनके पास 6 करोड़ रुपए का एक आलिशान बंगला है, जो हैदराबाद में स्तिथ है. वो डायरेक्टर होने के साथ-साथ एक अच्छे राइटर भी हैं.

मेघना गुलजार (Meghna Gulzar)

इंडस्ट्री को 'छपाक' और 'राजी' जैसी शानदार फिल्में देने वाली डायरेक्टर मेघना गुलजार भी करीबन 830 करोड़ रुपए की मालकिन हैं, लेकिन वो अपना जीवन एक साधारण महिला के तौर पर बिताना पसंद करती हैं. वो केवल एक अच्छी डायरेक्टर ही नहीं, ब्लिक वो एक बेहतरीन प्रोड्यूसर भी हैं. बता दें कि मेघना गुलजार गुलजार साहब और राखी की बेटी हैं.

यह भी पढ़ें: Priyanka Chopra से जुड़े ये सीक्रेट्स जानकर हैरान रह जाएंगे आप