दोनों के प्यार की स्टोरी साल 2017 से शुरू हुई थी, जब दोनों अपनी फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ (Brahmastra) की शूटिंग में व्यस्त थे. तब से ही दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और दोनों के फैंस इनकी शादी का वेट कर रहे थे. दोनों की शादी की प्लानिंग कई बार हुई, लेकिन कोरोना वायरस की वजह से टल गई. इसके बाद दोनों कपल्स के साथ-साथ फैंस को भी शादी का लंबा इंतजार करना पड़ा, जो अब जाकर खत्म हुआ है. बताया जा रहा है कि दोनों की शादी के लिए 14 अप्रैल की डेट फिक्स नहीं हुई थी. इतना ही नहीं शादी के कुछ समय पहले तक दोनों की शादी का कोई प्लान भी नहीं बना था.