राहुल ने एक वेबसाइट से बात करते हुए इस बात का खुलासा किया. वैसे ऐसा क्यों था इस बारे में उनके पास बहुत ठोस तो कोई कारण नहीं था, लेकिन राहुल ने कहा कि 'शादी करवाने के लिए एक स्पेशल पंडित को बुलाया गया था. ये ख़ास पंडित काफी सालों से कपूर परिवार के साथ हैं और उनके यहां हर काम के लिए इन्हीं को बुालाया जाता है'. राहुल ने बताया कि 'तो उन्होंने एक-एक फेरे का महत्त्व समझाया- एक होता है धर्म के लिए, एक होता है संतान के लिए... तो ये सब बहुत दिलचस्प था'