scriptलता मंगेशकर की हालत नाजुक, सांस लेने में हो रही है तकलीफ, आईसीयू में भर्ती | Lata Mangeshkar admitted to Breach Candy Hospital in Mumbai | Patrika News
बॉलीवुड

लता मंगेशकर की हालत नाजुक, सांस लेने में हो रही है तकलीफ, आईसीयू में भर्ती

लता मंगेशकर को सांस लेने में बहुत तकलीफ़ हो रही है
उन्हें ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है

नई दिल्लीNov 11, 2019 / 05:42 pm

Vivhav Shukla

ajay devgn apologise to lata mangeshkar on total dhamaal song mungda

ajay devgn apologise to lata mangeshkar on total dhamaal song mungda

नई दिल्ली। बॉलीवुड की दिग्गज गायिका लता मंगेशकर(lata mangeshkar in hospital) को वायरल इंफेक्शन के के चलते अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि लता मंगेशकर को सांस लेने में बहुत तकलीफ़ हो रही है। जिसके चलते उन्हें आज ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है।
ये भी पढ़ें- 54 की उम्र में रामायण वाली सीता कर रही हैं ये काम, तस्वीरें देख नहीं होगा आंखों पर यकीन

दरअसल, लता मंगेशकर(lata mangeshkar) की रविवार देर रात अचानक तबीयत खराब हो गई। रात 2 बजे उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने लगी जिसके बाद परिवार ने उन्हें सुबह होते ही मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया दिया। उन्हें वायरल इंफेक्शन हुआ था और अब उनकी तबीयत में सुधार हो रहा है। लता मंगेशकर की भतीजी ने मीडिया को बताया कि लता जी अब ठीक हो रही हैं। उन्हें जल्द ही डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें- जब काम मांगने गए आशुतोष राणा पर भड़क गए थे महेश भट्ट, निकलवा दिया था ऑफिस से बाहर

बता दें कि 28 सितंबर को ही लता मंगेशकर ने अपना 90वां जन्मदिन मनाया था। लता मंगेशकर को सुरों की मल्लिका भी कहा जाता है। उन्होंने अपने करियर में एक हजार से भी अधिक हिंदी गाने गाया है। साल 2001 में लता जी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान, भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।

Home / Entertainment / Bollywood / लता मंगेशकर की हालत नाजुक, सांस लेने में हो रही है तकलीफ, आईसीयू में भर्ती

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो