नई दिल्ली। बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाने वाले अभिनेता आशुतोष राणा ने हिंदी के अलावा मराठी, कन्नड़, और तेलगु फिल्मों में भी काम किया है। आशुतोष राणा बचपन में रामलीला में रावण का रोल निभाते थे। हालांकि वह एक्टर नहीं वकील बनना चाहते थे। लेकिन आशुतोष के एक गुरू ने उन्हें एक्टर बनने की सलाह दी। जिसके बाद आशुतोष दिल्ली चले आए।