10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पहले सोमवार को ‘रामायण’ की लंबी छलांग, एक दिन में कमाए 107.50 करोड़ रुपये, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 663 करोड़ के पार

Ramayana Box Office Collection 9 Nov: 'रामायण' ने 5वें दिन भारत में 107.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया, जो पिछले दिन के मुकाबले 91.5% ज्यादा है। भारत में इसका कुल नेट कलेक्शन 346.35 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि विदेशों में इसका ग्रॉस कलेक्शन 250 करोड़ रुपये रहा। फिल्म का दुनियाभर में कुल ग्रॉस कलेक्शन अब 663.90 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Rashi Sharma

•

Updated: 10 Nov 2026, 10:04 AM IST

Ramayana Box Office Collection 9 Nov

रिलीज के पहले सोमवार को रामायण ने की रिकॉर्डतोड़ कमाई। (फोटो सोर्स: IMDb)

Ramayana Box Office Collection 9 Nov: इस साल की सबसे बड़ी और मोस्टवेटेड फिल्म 'रामायण' में रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में, साई पल्लवी सीता के रूप में और यश रावण के रूप में नजर आ रहे हैं। यह फिल्म 5 नवंबर को दुनियाभर के तकरीबन 59000 सिनेमाघरों में एक साथ रिलीज हुई थी। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने अपने पहले सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है, जिसमें चौथे दिन की कमाई के मुकाबले 91.5% की भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

5वें दिन 'रामायण' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना रहा? (Ramayana Box Office Collection 9 Nov)

Sacnilk के अनुसार, 'रामायण' ने 5वें दिन भारत में 23,911 शोज के जरिए 107.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। फिल्म ने चौथे दिन (रविवार) 56.15 करोड़ रुपये कमाए थे, जिससे पहले सोमवार का यह प्रदर्शन फिल्म की थिएट्रिकल रिलीज के लिए एक बड़ा बूस्ट साबित हुआ है।

'रामायण' ने हिंदी वर्जन में कमाए कितने रुपये?

बता दें कि इसमें फिल्म के हिंदी वर्जन का सबसे बड़ा योगदान रहा, जिसने 19,786 शोज से 87.25 करोड़ रुपये कमाए। कन्नड़ वर्जन ने 908 शोज से 7.50 करोड़ रुपये कमाए, जबकि तेलुगु वर्जन ने 1,606 शोज से 6 करोड़ रुपये का योगदान दिया। तमिल और मलयालम वर्जन ने क्रमशः 826 शोज से 4 करोड़ रुपये और 785 शोज से 2.75 करोड़ रुपये की कमाई की।

इन आंकड़ों के साथ, भारत में फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन 413.90 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि भारत में इसका नेट कलेक्शन 346.35 करोड़ रुपये है।

विदेशों में, 'रामायण' ने 5वें दिन 25 करोड़ रुपये की कमाई की, जिससे विदेशों में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 250 करोड़ रुपये हो गया है। इसके साथ ही फिल्म की दुनियाभर में कुल कमाई 663.90 करोड़ रुपये हो गई है।

रामायण का बजट

खबरों के अनुसार, 'रामायण' के दोनों भागों का कुल बजट 4,000 करोड़ रुपये है, जिसमें से अकेले पहले भाग का बजट लगभग 2,000 करोड़ रुपये होने का अनुमान है।