देशभर में महामारी कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन लागू है। जिसके चलते सभी लोग अपने अपने घरों में कैद है। घर में रह कुछ लोग काफी परेशान हो गए है। इस लिस्ट में अभिनेता वरुण धवन का नाम भी शामिल हो गया है। अभिनेता इस वायरस से बहुत परेशान हो गया है। हाल ही में उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह गालियां निकालते नजर आ रहे है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
दरअसल, वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है। इसमें वह कोरोना वायरस को भला-बुरा कह रहे हैं, हालांकि उनके शब्दों की जगह बीप लगा दिया गया है। अक्सर बीप आपत्तिजनक शब्दों के लिए लगाया जाता है, ऐसे में माना जा रहा है कि वरुण धवन कोरोना वायरस को खूब सुना रहे हैं। वीडियो में वरुण धवन का मुंह भी ब्लर किया हुआ है और शब्दों की जगह बीप साउंड लगाया गया है।
वायरल हो रहे वीडियो के शुरुआत में वरुण धवन बोलते हैं, ‘कोरोना की….. फिर उसके बाद बीप साउंड आना शुरू हो जाता है। इस वीडियो के शेयर करते हुए वरुण ने लिखा है- ‘बुरे शब्दों से अच्छी ऊर्जा मिलती है और मुझे अच्छा लग रहा है।’ इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो 30 लाख 23 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वीडियो पर रकुलप्रीत, मोनालिसा, रवि दुबे, प्रियांक शर्मा जैसे कई सेलेब्स ने भी कमेंट किया है।