अपनी पहली फिल्म में ना केवल कुमार की एक्टिंग की तारीफ हुई बल्कि लोग उनके स्टाइल को भी कॉपी करने लगे। 'लव स्टोरी' से राजेंद्र कुमार ने अपने बेटे को लॉन्च किया था। कुमार ने इसके अलावा 'तेरी कसम', 'स्टार', 'कांटे' जैसी हिट फिल्में दी। अपनी पहली फिल्म से ही हिट हुए एक्टर का फिल्मों से ऐसा मोह भंग हुआ कि पूरी तरह से इंडस्ट्री से दूर हो गए। कुमार गौरव की सुपरहिट फिल्म ‘नाम’ का जिक्र ना हो तो, कहानी अधूरी है। इस फिल्म में कुमार गौरव ने कमाल की एक्टिंग की। इस फिल्म का गाना ‘चिट्ठी आई है आई है’ और ‘तू कल चला जाएगा’ गाने ने लोगों को सिनेमाघर में खूब रुलाया था।