1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बचपन मे बहुत शरारती थे सलमान खान, गुस्से में एक्टर को मां ने बांधकर फेंक दिया था कुए में

सलमान अपने सभी भाई-बहनों में सबसे बड़े हैं। सलमान परिवार में बड़े बेटे तो है ही वहीं वे बचपन में बहुत शरारती किस्म के भी थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 1 Mar 2022, 9:04 PM IST

बच्चपन मे बहुत शरारती थे सलमान खान, गुस्से में एक्टर को मां ने बांधकर फेंक दिया था कुए में

बच्चपन मे बहुत शरारती थे सलमान खान, गुस्से में एक्टर को मां ने बांधकर फेंक दिया था कुए में

बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता सलमान खान के चर्चे हमेशा ही मीडिया जगत में होते रहते हैं। सलमान खान से जुड़े कई किस्से बेहद मशहूर है। सलमान खान वैसे तो अपने घर में सबसे बड़े हैं लेकिन उनकी बचपन की हरकतों को याद करते हुए उनके घर वाले आज भी हंस पड़ते हैं।

सलमान हमेशा से ही अपनी माता-पिता के बेहद करीब रहे हैं और मां से ख़ासकर वे गहरा लगाव रखते हैं। लेकिन एक बार बचपन में उनकी मां ने उन्हें कुए में बांधकर फेंक दिया था। अब ये बात सुनकर आपको चकित हो रहे होगें की आखिर एक मां अपने बेटे के साथ ऐसा क्यों करेंगी। तो चलिए हम आपको बताते हैं।

सलमान खान बचपन से ही बहुत शरारती थे लेकिन जब उनके सामने स्विमिंग पूल की बात आती थी तो वह डर जाते थे और उनके हाथ पांव फूल जाते थे। सलमान खान को स्विमिंग नहीं आती थी और उनकी मां सलमा ने बेटे के इस डर को दूर भगाने के लिए बड़ा कदम उठाया था।

सलमान खान की मां ने उनको स्विमिंग सीखाने के लिए उन्हें रस्सी से बांधा और कुएं में फेंक दिया। काफी मशक्कत के बाद सलमान स्विमिंग सीख गए और ख़ास बात यह है कि सलमान खान को ऐसा करने में खूब मजा भी आया था। धीरे-धीरे सलमान खान पानी में स्विमिंग करना सीख गए। जब सलमान खान का पानी से पूरी तरीके से डर खुल गया तो वह खुद रोज कुएं में जाकर स्विमिंग किया करते थे।

यह भी पढ़ें: आलिया भट्ट पर कंगना रनौत ने फिर साधा निशाना, कहा - 'पापा बहुत कुछ खरीद सकते हैं लेकिन...'

बता दें कि सलमान के पिता पहले इंदौर में ही रहा करते थे। इंदौर में उनके परिवार और उनके करीबी लोग अब भी रहते हैं। अक्सर सलमान इंदौर के आसपास के गांवों में जीप से जाते थे और खूब स्टंट भी करते थे। एक बार उनकी गाड़ी कीचड़ में फंस गई थी और उसे निकालने में सलमान कीचड़ से सन गए थे, बाद में उन्होंने अपना कीचड़ कुएं में स्विमिंग करके साफ़ किया था।

सलमान खान ने 1989 में लीड एक्टर के रूप मे अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'मैंने प्यार किया' से की थी। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस भाग्यश्री दिखी थीं। सलमान और भाग्यश्री ने इसी फिल्म से डेब्यू किया था।

यह भी पढ़ें: कपिल शर्मा ने किया था सनी देओल की फिल्म 'गदर' में काम, मगर डायरेक्टर ने काट दिया सीन