3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कपिल शर्मा ने किया था सनी देओल की फिल्म ‘गदर’ में काम, मगर डायरेक्टर ने काट दिया सीन

कपिल शर्मा ने कॉमेडी और टेलीविजन की दुनिया में अच्‍छा नाम कमाया है। उन्‍होंने किस किस को प्यार करूं और फिरंगी जैसी फिल्मों से अभिनय में भी हाथ आजमाया। पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी जबकि दूसरी फ्लॉप रही।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 1 Mar 2022, 8:14 PM IST

कपिल शर्मा ने किया था सनी देओल की फिल्म 'गदर' में काम, मगर डायरेक्टर ने काट दिया सीन

कपिल शर्मा ने किया था सनी देओल की फिल्म 'गदर' में काम, मगर डायरेक्टर ने काट दिया सीन

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल ने अपने करियर में कई हिट फिल्मों में काम किया है। सनी देओल के करियर की एक ऐसी ही फिल्म थी 'ग़दर: एक प्रेम कथा'। इस फिल्म की कहानी काफी अलग थी यही वजह थी कि दर्शकों ने इस फिल्म को काफी पसंद भी किया था, जिसकी वजह से फिल्म ने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के सारे रिकॉर्ड भी तोड़ दिए थे। इस फिल्म की शूटिंग पंजाब के अमृतसर में हुई थी। जब इसकी शूटिंग चल रही थी तब वहां कपिल शर्मा भी मौजूद थे।

जी हां, ये बात कपिल शर्मा ने ही अपने शो पर बताई थी कि वो सनी देओल की फिल्म गदर एक प्रेम कथा का हिस्सा बने थे मगर उनका सीन काट दिया गया। सीन काटने के पीछे का कपिल ने रीजन भी बताया है। वो फिल्म से कैसे जुड़े इसके पीछे एक छोटी सी कहानी है। फिल्‍म के एक सीन की शूटिंग अमृतसर में हो रही थी, जहां कपिल भी उस वक्त रहते थे। उनके पापा तब पुलिस फोर्स में थे और फिल्म के सेट पर उनकी ड्यूटी थी। इसलिए कपिल अपने पापा के साथ शूटिंग सेट पर पहुंचे थे। वहीं किसी ने ऐसी अफवाह उड़ा दी थी कि सनी देओल भी पहुंचे हुए हैं। बाद में पता चला कि सनी देओल तो वहां नहीं आये थे और कोई दूसरा सीन शूट हो रहा था।

कपिल ने आगे बताया, 'इस सीन में अमीषा पटेल और अमरीश पुरी थे। मेरे साथ दोस्त भी था। उन्होंने कहा कि जैसे ही एक्शन होगा आपको भागकर चढ़ना होगा। अमीषा पटेल दो बार कोशिश करने के बाद भी ट्रेन में नहीं चढ़ पाई। बाद में हमें पता चला कि अमीषा को तो ट्रेन पर चढ़ना ही नहीं था। मैं ट्रेन के ऊपर दो तीन बार चढ़ गया। मुझे आइडिया आया कि इतनी भीड़ में मेरा सीन नहीं आएगा।'

कपिल ने बताया, 'एक्शन डायरेक्टर टीनू वर्मा ने जीप पर खड़े होकर जैसे ही एक्शन कहा तो सारी भीड़ उस तरफ दौड़ पड़ी। मैंने देखा कि इधर खाली एरिया है। मैं उधर दौड़ पड़ा। डायरेक्टर मे मुझे पकड़ लिया और बोले- ओए। फिर उन्होंने मुझे एक स्वीट सी गाली दी। उसके बाद उन्होंने कहा कि इधर-उधर कहां भाग रहा है। फिर मैं वापस भीड़ में भागा।'

कपिल किस्सा बताते हुए आगे कहते हैं कि, 'जब मैं अपने दोस्तों को फिल्म दिखाने लेकर आया तो मैं बहुत खुशा था और अपने सभी दोस्तों को बताया था कि इस फिल्म में मेरा भी एक सीन है। पर जब हमने फिल्म देखी तो मेरा सीन कट दिया गया था।' इतने में अर्चना पूरण सिंह कहती हैं, 'पर कपिल तेरी जर्नी क्या कमाल की है यार, तू एक सीन देखने गया था फिल्म का आज देख तू कहां है।'

यह भी पढ़ें:साजिद नाडियाडवाला के मुंह पर जब सलमान खान खान ने फेंक दी थी डायरी, इस बात से हो गए थे नाराज

वहीं बात करें कपिल शर्मा के वर्कफ्रंट की तो 2007 में 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज शो' जीतकर कपिल पहली बार चर्चा में आये थे। इससे पहले कपिल एमएच वन चैनल का कॉमेडी शो 'हंसदे हंसादे रवो' करते थे। इसके बाद सोनी टीवी के शो 'कॉमेडी सर्कस' ने कपिल की लोकप्रियता में इजाफा किया। 2013 में कपिल ने कलर्स टीवी पर अपना शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' लॉन्च किया।

इसके बाद कपिल ने 2015 में आयी रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘किस किस को प्यार करूं’ से बतौर एक्टर डेब्यू किया था। अब कपिल डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी अपना शो लेकर आ गए हैं, जिसका शीर्षक 'कपिल शर्मा- आई एम नॉट डन येट' है। यह स्टैंड अप कॉमेडी शो है, जिसमें कपिल अपने किस्से-कहानियों से हंसाते नजर आते हैं। कपिल का यह शो 28 जनवरी को प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम हुआ।

यह भी पढ़ें: आलिया भट्ट पर कंगना रनौत ने फिर साधा निशाना, कहा - 'पापा बहुत कुछ खरीद सकते हैं लेकिन...'