1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आलिया भट्ट पर कंगना रनौत ने फिर साधा निशाना, कहा – ‘पापा बहुत कुछ खरीद सकते हैं लेकिन…’

आलिया भट्ट की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' रिलीज हो चुकी है, फिल्म को लेकर कंगना रनौत ने काफी कुछ कहा था, अब कंगना ने फिर से आलिया को अपने निशाने पर लिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 1 Mar 2022, 5:40 PM IST

आलिया भट्ट पर कंगना रनौत ने फिर साधा निशाना, कहा - 'पापा बहुत कुछ खरीद सकते हैं लेकिन...'

आलिया भट्ट पर कंगना रनौत ने फिर साधा निशाना, कहा - 'पापा बहुत कुछ खरीद सकते हैं लेकिन...'

एक्ट्रेस कंगना रनौत ने एक बार फिर आलिया भट्ट-स्टारर 'गंगूबाई काठियावाड़ी' पर कटाक्ष किया है। दरअसल, एक्ट्रेस कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल ने अपने इंस्टाग्राम पर लीड एक्ट्रेस वाली महिला प्रधान फिल्मों की लिस्ट शेयर की है, जिसने एक दिन में 10 करोड़ से अधिक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया। इस लिस्ट में पहले नंबर पर कंगना की फिल्म 'मणिकर्णिका' है तो आलिया भट्ट की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' चौथे नंबर पर है।

पोस्ट में, रंगोली ने टॉप 10 महिला केंद्रित हिंदी फिल्मों की सूची शेयर की थी, जिन्होंने एक दिन में 10 करोड़ रुपये से अधिक का कलेक्शन किया था। सूची में, कंगना की 'मणिकर्णिका' 18.1 करोड़ रुपये (दिन 2) की कमाई के साथ शीर्ष पर थी, जबकि तनु वेड्स मनु रिटर्न्स 16.1 (दिन 3) करोड़ की कमाई के साथ दूसरे स्थान पर थी। इसके बाद मणिकर्णिका की तीसरे दिन की कमाई (15.7 करोड़ रुपये) रही। सूची में चौथे स्थान पर गंगूबाई काठियावाड़ी का दिन 3 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था।


इस लिस्ट को सोशल मीडिया पर शेयर कर कंगना रनौत ने बिना नाम लिए एक बार फिर आलिया भट्ट को कटघरे में खड़ा किया है। अपनी फिल्म और उसकी कमाई को ऊपर रखा है। इस लिस्ट को शेयर करते हुए रंगोली ने लिखा, "पापा बहुत कुछ खरीद सकते हैं लेकिन सबसे कीमती चीजें जो हमें अपने दम पर कमाने की जरूरत है।" रंगोली ने कंगना को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी टैग किया। रंगोली को जवाब देते हुए कंगना ने लिखा, "सहमत हूं, रंगोली।"

यह भी पढ़ें: साजिद नाडियाडवाला के मुंह पर जब सलमान खान खान ने फेंक दी थी डायरी, इस बात से हो गए थे नाराज

इससे पहले भी कंगना रनौत ने रंगोली के एक पोस्ट पर जवाब देते हुए कहा था की, संजय लीला भंसाली की फिल्म की खिंचाई करते हुए दावा किया था कि इसे अपने पहले सप्ताहांत में केवल 35 करोड़ रुपये की कमाई के बावजूद सुपरहिट माना जाता है। इससे पहले भी कंगना रनौत की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' का विरोध करते हुए लिखा था कि इस शुक्रवार को 200 करोड़ रुपये 'पापा की परी' के लिए फूंक दिए जाएंगे क्योंकि पापा चाहते हैं कि उनकी 'रॉमकॉम बिंबो' बॉक्स ऑफिस पर साबित करे कि वो एक्टिंग भी कर सकती है।'

कंगना रनौत ने फिल्म की रिलीज के बाद परोक्ष रूप से इसकी प्रशंसा करते हुए कहा, "मैंने सुना है कि हिंदी बेल्ट फिल्मों की ओर से भी छोटे-छोटे स्टेप उठाए जा रहे हैं। हाल ही में महिला केंद्रित फिल्म के साथ, जिसमें एक बड़ा हीरों और एक सुपर स्टार डायरेक्टर है। ये छोटे-छोटे कदम हो सकते हैं, लेकिन सिनेमाघरों के लिए महत्वहीन नहीं हैं। ये सभी कदमें उन सिनेमाघरों के लिए महत्वपूर्ण होंगे जो यहां वेंटिलेटर पर हैं।"

यह भी पढ़ें: Maha Shivratri : भगवान शिव बनकर दर्शकों का इन 17 एक्टर्स ने जीता है दिल, शिव के नाम से घर-घर में है पहचान