लकी अली ने 'कांटे' और 'सुर' जैसी फिल्मों से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की, जो कुछ खास चल नहीं पाईं, लेकिन फिल्मों के गानों को खूब पसंद किया गया था। हालांकि, साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म 'तमाशा' में गाने देने के बाद उन्होंने अचानक ही बॉलीवुड से दूरी बना ली। लकी अली ने अपने इंटरव्यू में बॉलीवुड के लिए कहा था कि 'यहां बदतमीजी बहुत है। बीते कुछ सालों में बॉलीवुड काफी बदल गया है'।
सिंगर ने आगे कहा कि 'अब जिस तरह की फिल्में बॉलीवुड में बन रही हैं उनमें कुछ भी सीखने या प्रेरणा लेने लायक नहीं होता। इन दिनों बॉलीवुड में जिस तरह की फिल्में बन रही उनका समाज पर बहुत गलत प्रभाव पड़ रहा है। इन फिल्मों की वजह से आज कल लोग ज्यादा हिंसक होते जा रहे हैं'। उनका ये इंटरव्यू काफी वायरल भी हुआ था। साथ ही उनके फैंस का भी कहा था कि उनको इंडस्ट्री में वापसी करनी चाहिए।