कई टीवी शो में नजर आने वाले और ओटीटी के 'बिग बॉस' से अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस उर्फी जावेद (Urfi Javed) अक्सर ही अपनी क्रिएटिविटी को लेकर जानी जाती है। उर्फी अपनी ज्यादातर क्रिएटिविटी अपने कपड़ों पर करती हैं, जिसको लेकर उनको ट्रोलर्स का सामना भी करना पड़ता है। इतना ही नहीं एक्ट्रेस बाकी टीवी एक्ट्रेस की बातें भी सुननी पड़ती है, लेकिन एक्ट्रेस को इससे कोई खास फर्क नहीं पड़ता। वो हमेशा अपने अतरंगी फैशन सेंस को लेकर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। हाल में उर्फी ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक ऐसी ही वीडियो साझा की है।