चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी (Chandigarh University) में इस समय छात्राओं की आपत्तिजनक वीडियो बनाने और वायरल करने का ममाला गरमाता जा रहा है। वहीं अब इस मामले पर नेताओं से लेकर अभिनताओं तक के बायन भी सामने आ रहे हैं, जो इस मामले की कड़ी निंदा कर रहे हैं। इस मामले का एक वीडियो भी सोशस मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें होस्टल की वार्डन इस पूरे मामले की आरोपी लड़की को डांटती नजर आ रही है। इसी बीच अब इसपर बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) का भी बायन सामने आया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। एक्टर ने इसकी कड़े शब्दों में निंदा की है।