फिल्म निर्माता करण जौहर (Karan Johar) के चैट शो 'कॉफी विद करण सीजन 7' (Koffee With Karan) अक्सर ही किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बना रहता है। इस शो में बड़े-बड़े स्टार्स आते हैं, जो अपनी लाइफ और दूसरोंं लाइफ से जुड़े कई तरह के राज खोलता है, जिसकी वजह से कभी करण जौहर को या शो में आए गेस्ट स्टार को परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है। ऐसा ही कुछ हाल के एपिसोड में आए वरुण धवन (Varun Dhawan) के साथ भी हुआ। शो के 11वें एपिसोड में इस बार एक्टर अनिल कपूर (Anil Kapoor) और वरुण धवन साथ नजर आए दे। इस दौरान दोनों ने करण जौहर के कई सवालों का जवाब दिया था।