मुंबई। मनोज बाजपेयी एक उम्दा कलाकार हैं। कई फिल्मों में उन्होंने अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। चाहे वह छोटा पर्दा हो या बड़ा, हर जगह उन्होंने मौजूदगी को दर्शाया है। अब शॉर्ट मूवी में भी उनके चर्चे हैं। जी हां, मनोज ने ऐसा तांडव किया है कि हर कोई इसी कीचर्चा कर रहा है। तांडव को मिल रही प्रशंसा के लिए मनोज ने लोगों का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने ट्वीट किया, सभी का शुक्रिया, तांडव को इतना प्यार दिखाने के लिए।
तांडव नाम की इस लघु फिल्म का निर्देशन देवाशीष मखीजा ने किया है और वाजपेयी इसमें मुख्य किरदार में हैं। मात्र दो दिन के भीतर लगभग 75,000 बार इस लघु फिल्म को यूट्यूब पर देखा जा चुका है। इसमें बाजपेयी ने एक पुलिसकर्मी की भूमिका की है, जो अपने जीवन की परेशानियों को लेकर चिंतित है और अंत में अपना गुस्सा निकालने के लिए वह तांडव नृत्य करता है, जिसके बाद उसे कुछ राहत महसूस होती है।
बाजपेयी जल्द ही हंसल मेहता की आने वाली फिल्म ‘अलीगढ़ में नजर आएंगे। इसमें उन्होंने एक समलैंगिक यौन प्रवृत्ति रखने वाले प्रफेसर की भूमिका अदा की है। इसमें उनके साथ राजकुमार राव मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म एक सत्य घटना पर आधारित है।
Home / Entertainment / Bollywood / अपने जीवन से परेशान मनोज बाजपेयी ने किया तांडव