
sonali bendre Irfan Khan
बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान इन दिनों होमी अदजानिया की फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ की शूटिंग में बिजी हैं। शूटिंग का काम तेजी से चल रहा है। फिल्म के दूसरे शेड्यूल की शूटिंग फिलहाल लंदन में चल रही है। पूरी टीम इरफान की सेहत को लेकर खासी सतर्क है। पिछले साल इरफान की डॉक्टरी जांच में दुर्लभ कैंसर की पुष्टि हुई थी, जिसके तुरंत बाद वह उपचार के लिए लंदन चले गए थे। इस साल की शुरुआत में वह भारत लौटे और वापस काम में लग गए थे। तो आज हम उन्हीं स्टार्स की बात करेंगे जिन्होंने कैंसर से लड़कर उसपर जीत हांसिल की है और आज दुनिया में मौजूद हैं।
सोनाली बेंद्रे
अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे भी कैंसर की बीमारी को मात दे चुकी हैं। सोनाली बेंद्रे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस बारे मेंजानकारी दी थी। उन्होंने लिखा था, 'हाल ही में जांच के बाद मुझे ये पता चला है कि मुझे हाईग्रेड मेटास्टेटिस कैंसर है। इसकी उम्मीद मुझे कभी नहीं थी। लगातार होने वाले दर्द के बाद मैंने अपनी जांच करवाई जिसके बाद चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई।'
मनीषा कोइराला
बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री मनीषा कोइराला को साल 2012 में ओवरियन कैंसर हुआ। कई महीनों तक उनका इलाज न्यूयॉर्क में चला। उन्होंने कैंसर के अपने एक्सपीरिएंस के बारे में कहा कि पहले उन्हें यह सिर्फ सामान्य सी फूड पॉइजनिंग लग रही थी। जिससे उनका पेट बार-बार फूलता था। उस दौरान उनका वजन भी अचानक काफी कम होने लगा था। इस वजह से उन्होंने मुम्बई में चेकअप करवाया, वहां उन्हें अपने इस अंडाशय कैंसर के बारे में पता चला। उनके इंडिया से बाहर यूयॉर्क में उनके कई कीमो सेशन्स हुए।
अनुराग बासु
बर्फी, मर्डर और गैंगस्टर जैसी फिल्में बनाने वाले बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग बासु को भी 2004 में ब्लड कैंसर हुआ। डॉक्टर ने उन्हें 3 से 4 महीने का वक्त दिया और कहा कि वो इससे ज़्यादा नहीं जी पाएंगे। लेकिन उनका इलाज चला और उन्होंने कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को हरा दिया।
मुमताज
अभिनेत्री मुमताज को साल 2000 में ब्रैस्ट कैंसर हो गया था। उस दौरान उनकी उम्र 54 साल थी। लेकिन इलाज के बाद वह पूरी तरह ठीक हो गई थीं।
लीजा
फिल्म 'कसूर' से अपने कॅरियर की शुरुवात करने वाली अभिनेत्री लीजा रे कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को मात देकर आज एक स्वस्थ जिंदगी जी रही हैं।
Published on:
22 Aug 2019, 8:15 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.