scriptपद्मावत पर कमेंट कर फंसा ये एक्टर, लोगों ने कहा — दूसरा देश ढूंढ़ लो | Padmavat controversy: Nakul Mehta trolled for speaking about Padmavat | Patrika News
बॉलीवुड

पद्मावत पर कमेंट कर फंसा ये एक्टर, लोगों ने कहा — दूसरा देश ढूंढ़ लो

पद्मावत मूवी को लेकर एक एक्टर ने स्वतंत्रता की दुहाई क्या दी, यूजर्स हाथ धोकर पीछे पड़ गए।

जयपुरJan 16, 2018 / 04:46 pm

पवन राणा

Padmavat controversy

Padmavat controversy

मुंबई। ‘भारत पसंद नहीं तो पाकिस्तान चले जाओ’ ऐसे कमेंट्स आए दिन तब किए जाते हैं जब देशभक्ति को लेकर विवाद तूल पकड़ते हैं। लेकिन इस बार ‘पद्मावत’ मूवी को लेकर ऐसे तीखे कमेंट्स किए गए हैं। एक एक्टर ने ‘पद्मावत’ के अखबार में छपे एक पोस्टर को लेकर अपनी निराशा जाहिर की और सोशल मीडिया ने उन्हें आड़े हाथों ले लिया।

‘पद्मावत’ के निर्माताओं ने एक पोस्टर अखबार में छपवाया। इसमें 7 प्वाइंट्स में बताया गया है कि कैसे इस मूवी में विवादों का निपटारा किया गया है। इस विज्ञापन को देख टीवी एक्टर नकुल मेहता अपने आपको रोक नहीं पाए। नकुल ने इस पोस्टर की फोटो को शेयर करते हुए लिखा, ‘सिगरेट पैकेट पर वैधानिक चेतावनी लिखना, ये बात मुझे समझ में आती है। लेकिन यह मैं नहीं समझ सकता कि मेरे देश में आर्ट के लिए कोई जगह नहीं।’

https://twitter.com/hashtag/Padmaavat?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

इस पोस्ट को शेयर करने के बाद ट्विटर पर लोगों ने उनको खरी—खोटी सुनाना शुरू कर दिया। एक Twitter यूजर ने लिखा, अगर आप दूसरे देश जाना चाहते हैं तो अब निश्चित रूप से जा सकते हैं! राजपूतों को भी उनके अधिकार हैं। अगर आपको लगता है कि ये सब बेकार है तो ऐसा देश ढूंढ लो जहां पर ये सब करने की अनुमति है।’

https://twitter.com/rrohitsingh87/status/952897401336950785?ref_src=twsrc%5Etfw

एक अन्य Twitter यूजर ने लिखा, हाय! फ्लाप टीवी एक्टर, ये कला की बात नहीं है… ये आतंकवाद को बढ़ावा देने की बात है। एक और यूजर ने लिखा, मिस्टर मेहता अगर आप स्थितियों को बदल नहीं सकते हो तो देश को दोष ना दें। एक व्यक्ति जो थर्ड क्लास उपन्यास आधारित धारावाहिकों में काम करता हो, उसे समाज के लिए कुछ करना चाहिए। क्या आपको पता है मुंबई के नेशनल पार्क में रहने वाले लोग आज भी मूलभूत सुविधाओं से महरूम हैं। आप इनसे शुरू कर सकते हैं। क्या आप कर पाएंगे?

https://twitter.com/BabaRaje01/status/952959079458025472?ref_src=twsrc%5Etfw

Home / Entertainment / Bollywood / पद्मावत पर कमेंट कर फंसा ये एक्टर, लोगों ने कहा — दूसरा देश ढूंढ़ लो

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो