scriptकौन है पूनम पांडे के पति सैम बॉम्बे? एक्ट्रेस ने लगाए थे घरेलू हिंसा के आरोप | Poonam Pandey husband Sam Bombay And Controversy | Patrika News
बॉलीवुड

कौन है पूनम पांडे के पति सैम बॉम्बे? एक्ट्रेस ने लगाए थे घरेलू हिंसा के आरोप

Poonam Pandey’s Husband Sam Bombay: फेमस मॉडल और एक्ट्रेस पूनम पांडे का निधन होने का दावा किया जा रहा है। वो शादीशुदा थीं। यहां जानिए उनके पति सैम बॉम्बे के बारे में जिनपर लगे थे घरेलू हिंसा के आरोप।

Feb 02, 2024 / 12:56 pm

Krishna Pandey

poonam_pandey_husband_sam_bombay.jpg
Poonam Pandey Husband Sam Bombay: फेमस मॉडल और एक्ट्रेस पूनम पांडे का निधन होने का दावा किया जा रहा है। उनके इंस्टा अकाउंट से एक पोस्ट के जरिये इस दुखद खबर की जानकारी मिली है। उसी के बाद से ही उनके फैंस शोक में हैं।
शादीशुदा थीं पूनम पांडे
बात करें पूनम पांडे (Poonam Pandey) की पर्सनल लाइफ की तो वो शादीशुदा थीं। उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड सैम बॉम्बे को 2 साल तक डेट करने के बाद उनसे शादी की थी। 10 सितंबर 2020 को दोनों ने एक प्राइवेट सेरेमनी शादी की थी।
शादी के कुछ दिनों बाद ही दोनों के बीच अनबन हो गई थीं। जब दोनों गोवा में छुट्टी मना रहे थे तब पूनम ने अपने पति सैम बॉम्बे के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज करवाई थी। उन्होंने सैम पर डोमेस्टिक वॉयलेंस यानी घरेलू हिंसा के आरोप लगाए थे। इस घटना के बाद दोनों का तलाक हो गया था। हालांकि, सैम ने इन सभी आरोपों से पल्ला झाड़ लिया था।
कौन है सैम बॉम्बे?
director-sam-bombay.jpg
चलिए अब आपको पूनम पांडे के पति सैम बॉम्बे (Sam Bombay) से जुड़ी सारी जानकारी भी दिए देते हैं। सैम बॉम्बे हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हैं। वो डायरेक्टर, एडिटर और प्रोड्यूसर हैं। शूरुआत से ही वो फिल्म मेकिंग में अपना करियर बनाना चाहते थे।
किया है बॉलीवुड सेलेब्स के साथ काम
सैम ने दुबई यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की थी। वो फिलहाल मुंबई में रहते हैं। सैम कई एड फिल्में भी बना चुके हैं। उन्होंने दीपिका पादुकोण, तमन्ना भाटिया, अल्लू अर्जुन, युवराज सिंह जैसे स्टार्स के साथ एड फिल्में बनाई हैं। वो टाइगर श्रॉफ, दिशा पटानी, विद्युत जामवाल जैसे स्टार्स के साथ म्यूजिक वीडियो भी बना चुके हैं।

Hindi News/ Entertainment / Bollywood / कौन है पूनम पांडे के पति सैम बॉम्बे? एक्ट्रेस ने लगाए थे घरेलू हिंसा के आरोप

ट्रेंडिंग वीडियो