
Urvashi Rautela Private Video: उर्वशी रौतेला बीते कुछ दिनों से एक वीडियो को लोकर चर्चा में बनी हुई हैं। इस वीडियो के सामने आते ही उर्वशी रौतेला के प्राइवेट वीडियो लीक की खबरें बाजार में फैलने लगी। इस वजह से उर्वशी काफी चर्चा में आ गईं लेकिन वीडियो की असलियत ये है कि एक्ट्रेस की अपकमिंग फिल्म 'घुसपैठिया' की एक क्लिप को वायरल करके हाइप बनाई जा रही थी। उर्वशी रौतेला के इस वीडियो को प्राइवेट वीडियो बता कर फिल्म 'घुसपैठिया' के मेकर्स प्रमोशन कर रहे थे। उर्वशी रौतेला के वीडियो को प्राइवेट बताकर लीक करने के तमाम गलत खबरों के बाद एक्ट्रेस का रिएक्शन आया है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट करके शॉकिंग लाइनें लिखीं हैं।
उर्वशी रौतेला ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म घुसपैठिया से जुड़ा एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उर्वशी रौतेला नजर आ रही है, पोस्टर के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, "यहां कोई भी सेफ नहीं है, ना हम, ना तुम ना ही हमारे राज !"
उर्वशी रौतेला ने अपने पोस्ट पर बताया है कि फिल्म का ट्रेलर शुक्रवार को रिलीज होगा। फिल्म 'घुसपैठिया' 9 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, ऐसे में सभी की निगाहें उर्वशी रौतेला पर हैं क्योंकि वह परदे पर और परदे के पीछे भी दर्शकों को लुभाती रहती हैं। फिल्म 'घुसपैठिया' में उर्वशी रौतेला के साथ विनीत कुमार सिंह और अक्षय ओबेरॉय जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं।
Updated on:
26 Jul 2024 06:33 pm
Published on:
26 Jul 2024 06:18 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
