scriptप्रियंका की ऑटोबायोग्राफी ‘अनफिनिश्ड’ की रिलीजिंग अटकी, सामने आया बड़ा कारण | priyanka chopra autobiography unfinished take time in Release | Patrika News
बॉलीवुड

प्रियंका की ऑटोबायोग्राफी ‘अनफिनिश्ड’ की रिलीजिंग अटकी, सामने आया बड़ा कारण

Priyanka Chopra Autobiography Unfinished : Bollywood से लेकर Hollywood तक अपने अभिनय से फेमस हुई Actress प्रियंका चोपड़ा एक खास प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म Sky is Pink की रिलीज के बाद अब प्रियंका अपनी ऑटोबायोग्राफी ‘अनफिनिश्ड’ ( Priyanka Chopra Autobiography Unfinished ) को लेकर एक्टिव हो गईं हैं।

Oct 14, 2019 / 06:12 pm

rohit sharma

priyanka
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपने अभिनय से फेमस हुई एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ( Priyanka Chopra ) एक खास प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म ‘द स्काय इज पिंक’ की रिलीज के बाद अब प्रियंका अपनी ऑटोबायोग्राफी ‘अनफिनिश्ड’ ( Priyanka Chopra Autobiography Unfinished ) को लेकर एक्टिव हो गईं हैं।
दरअसल, साल 2018 में प्रियंका ने अपनी ऑटोबायोग्राफी ‘अनफिनिश्ड’ का कवर पेज शेयर किया था। साथ ही प्रियंका ने किताब को 2019 में लांच करने का तय किया था। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। प्रियंका की यह किताब इस साल रिलीज नहीं होगी। इसके पीछे का कारण भी सामने आ गया है।
प्रियंका का कहना है कि किताब का नाम ‘अनफिनिश्ड’ है इसीलिए ये किताब अभी तक पूरी ही नहीं हुई है। एक इंटरव्यू के दौरान प्रियंका ने किताब लिखे जाने का जिक्र भी किया। उन्होंने कहा, ‘मैं एक किताब लिख रही हूं, यह बुक एक्सक्लूसिव होने वाली है।
प्रियंका को अगले साल इंडस्ट्री में काम करते हुए 20 साल हो जाएंगे। उनका कहना है कि जब वह इंडस्ट्री में आईं थीं तो उन्हें कहा गया था कि फीमेल एक्ट्रेस का करियर इंडस्ट्री में 7 से 10 साल का होता है। लेकिन आज “मैं 20 साल पूरे करने वाली हूँ यह बड़ी बात है। इसलिए मैंने मेरी फ़िल्मी जर्नी को किताब में उतारने की सोची है”
प्रियंका किताब को इस साल पूरा करने वाली थीं लेकिन वह बीजी शेड्यूल की वजह से पूरा नहीं हुई। इस संबंध में उन्होंने कहा, ‘इस किताब का नाम है ‘अनफिनिश्ड’, किताब का यह नाम रखकर शायद मैंने ही उसे श्राप दे दिया, यह पूरी ही नहीं हो रही है।” बताया जा रहा है कि किताब के जरिए प्रियंका अपनी लाइफ से जुड़े काफी खुलासे भी करेंगी।
View this post on Instagram

💦 🚤 📸 @akarikalai

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

Home / Entertainment / Bollywood / प्रियंका की ऑटोबायोग्राफी ‘अनफिनिश्ड’ की रिलीजिंग अटकी, सामने आया बड़ा कारण

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो