scriptPriyanka Chopra की फिल्म The Sky Is Pink का पहला पोस्टर जारी, जायरा वसीम का बीच लुक देख भड़के फैंस | Priyanka chopra bollywood movie The sky is pink first poster | Patrika News
बॉलीवुड

Priyanka Chopra की फिल्म The Sky Is Pink का पहला पोस्टर जारी, जायरा वसीम का बीच लुक देख भड़के फैंस

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और फरहान अख्तर (Farhan Akhtar)की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘द स्काई इज पिंक (The Sky Is Pink)’ का पहला पोस्टर जारी कर दिया गया है।

मुंबईSep 09, 2019 / 03:19 pm

Mahendra Yadav

The sky is pink

The sky is pink

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और फरहान अख्तर (Farhan Akhtar)की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘द स्काई इज पिंक (The Sky Is Pink)’ का पहला पोस्टर जारी कर दिया गया है। पोस्टर में ट्रेलर रिलीज डेट की भी जानकारी दी गई है। इस फिल्म का ट्रेलर मंगलवार को जारी किया जाएगा। प्रियंका चोपड़ा काफी समय बाद किसी बॉलीवुड फिल्म में नजर आने वाली हैं। ‘बाजीराव मस्तानी’ के बाद वह इस फिल्म में नजर आएंगी। फिल्म के पहले पोस्टर को प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया। इस मूवी को प्रियंका, सिद्धार्थ रॉय कपूर और रॉनी स्क्रूवाला ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। ये फिल्म लेखिका और मोटिवेशनल स्पीकर आयशा चौधरी की जिंदगी पर आधारित है, जिन्हें पल्मोनरी फाइब्रोसिस नाम की बीमारी हो गई थी।

 

Priyanka Chopra की फिल्म The Sky Is Pink का पहला पोस्टर जारी, जायरा वसीम का बीच लुक देख भड़के फैंस
बता दें कि इस फिल्म में जायरा वसीम भी आखिरी बार नजर आएंगी। शोनाली बोस निर्देशित फिल्म ‘द स्काई इज पिंक 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें रोहित सुरेश सराफ भी मुख्य भूमिका में हैं। जायरा वसीम इसमें बीच लुक में नजर आ रही हैं। उनका यह लक देखकर यूजर्स भड़क गए और तरह— तरह के कमेंट्स किए।

 

Priyanka Chopra की फिल्म The Sky Is Pink का पहला पोस्टर जारी, जायरा वसीम का बीच लुक देख भड़के फैंस

एक यूजर ने लिखा,’जायरा वसीम यहां क्या कर रही हैं? जब वह पहले ही धर्म के नाम पर बॉलीवुड छोड़ चुकी हैं। क्या ड्रामेबाज लड़की है ये।एक अन्य यूजर ने लिखा,’ये वो लड़की है जो अपने धर्म की वजह से एक्टिंग छोड़ चुकी है। तो अब क्या? क्या वह सब लाइम लाइट पाने के लिए किया गया ड्रामा था?’ एक ने यहां तक लिख दिया कि, ‘जायरा यहां क्या कर रही है? मुझे लगा था कि वह कोई नन या कुछ उसी तरह का काम कर रही होगी।’

Home / Entertainment / Bollywood / Priyanka Chopra की फिल्म The Sky Is Pink का पहला पोस्टर जारी, जायरा वसीम का बीच लुक देख भड़के फैंस

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो