scriptजब भरी महफिल में खुल गई थी प्रियंका चोपड़ा की ड्रेस, निक जोनस ने यूं की थी पत्नी की मदद | Priyanka Chopra Dress Opened Up In Party Husband Nick Jonas Helped Her | Patrika News
बॉलीवुड

जब भरी महफिल में खुल गई थी प्रियंका चोपड़ा की ड्रेस, निक जोनस ने यूं की थी पत्नी की मदद

प्रियंका चोपड़ा फिल्म फेस्टिवल में पति निक जोनस संग गई थीं। जहां तस्वीरें क्लिक करवाते हुए उनकी ड्रेस का बटन खुल गया था। ये देखते हुए तुरंत निक जोनस आए और पत्नी प्रियंका की ड्रेस ठीक करने लगे।

नई दिल्लीSep 10, 2021 / 08:06 pm

Shweta Dhobhal

Priyanka Chopra Nick Jonas

Priyanka Chopra Nick Jonas

नई दिल्ली। बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अब इंटरनेशनल स्टार बन चुकी हैं। हॉलीवुड सिंगर निक जोनस संग शादी करने के बाद से प्रियंका विदेश में ही रहने लगी हैं। बीच-बीच में वो इंडिया अपने मायके आती रहती है। निक और प्रियंका के बीच की बॉन्डिंग किसी से छुपी नहीं है। निक प्रियंका को लेकर कितने पजेसिव हैं। ये सभी जानते हैं। निक और प्रियंका का एक किस्सा तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। निक और प्रियंका फिल्म फेस्टिवल पहुंचे थे। जहां भरी महफिल में निक प्रियंका की ड्रेस को ठीक करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

pc.jpg

भरी महफिल में खुला प्रिंयका चोपड़ा की ड्रेस का बटन

निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा का जो वीडियो वायरल हो रहा है। दरअसल, उसमें दोनों ही एक पार्टी का लुफ्त लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। पार्टी में प्रियंका पर्पल एंड वाइट कलर की ड्रेस पहने हुए दिखाई दे रही हैं। वहीं निक जोनस ब्लैक कोट-पैंट में नज़र आ रहे हैं। इस दौरान प्रियंका की ड्रेस का एक बटन खुल जाता है। जिसे निक देख लेते हैं। निक तुरंत प्रियंका के पास जाते हैं और उनकी ड्रेस ठीक करने लगते हैं। निक को प्रियंका की ड्रेस ठीक करते हुए देख लोग काफी खुश हो रहे हैं। सभी निक की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। वैसे इससे पहले भी निक प्रियंका की ड्रेस को ठीक करते हुए देखा गया था।

pc_3.jpg

यह भी पढ़ें

जब प्रियंका चोपड़ा ने बताई निक जोनस से शादी करने की वजह, कहा था- ‘पति में नज़र आती है पिता की छवि’

शादी के खर्चेंं को लेकर प्रियंका चोपड़ा ने किया था खुलासा

हाल ही में प्रियंका ने अपनी शादी से जुड़ी कई बातें शेयर की थीं। प्रियंका ने बताया था कि उनकी शादी का खर्च दोनों परिवारों ने साथ में उठाया था। अक्सर प्रियंका को पति निक की तारीफ करते हुए देखा जाता है। प्रियंका ने निक की तारीफ करते हुए कहा था कि वो एक मेहनती कलाकार हैं। निक किसी को भी अपना दीवाना बना लेते हैं। प्रियंका का कहना था कि वो भी उसी एनर्जी की वजह से उनकी तरफ खिंची चली जाती है।

pc_4.jpg

यह भी पढ़ें

Grammy Awards 2020 में डीप नेक गाउन पहनने पर प्रियंका चोपड़ा हो रही हैं ट्रोल, यूजर्स ने कहा-‘Shameful’

एक्टिंग के साथ प्रोड्यूसर भी बनी प्रियंका चोपड़ा

वैसे आपको बता दें प्रियंका चोपड़ा एक्टिंग के अलावा प्रोडक्शन में अपना डेब्यू कर चुकी हैं। पर्पल पेबल्स प‍िक्चर्स नाम से एक्ट्रेस का प्रोडक्शन हाउस है। इसके बैनर तले वो वेंट‍िलेटर, सर्वन, पाहुना, फायरबैंड, पानी, द स्काई इज प‍िंक, द व्हाइट टाइगर जैसी फिल्में प्रोड्यूस कर चुकी हैं। प्रियंका चोपड़ा जल्द बॉलीवुड फिल्म ‘जी ले जरा’ में दिखाई देंगी। इस फिल्म में प्रियंका के साथ आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ भी मुख्य भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगी। फिल्म का डायरेक्शन फरहान अख्तर कर रहे हैं। प्रियंका फिल्म टेक्स्ट फॉर यू की शूटिंग लंदन में खत्म कर चुकी हैं।

Home / Entertainment / Bollywood / जब भरी महफिल में खुल गई थी प्रियंका चोपड़ा की ड्रेस, निक जोनस ने यूं की थी पत्नी की मदद

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो