नई दिल्लीPublished: Jul 18, 2021 05:55:33 pm
Shweta Dhobhal
आज एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं। प्रियंका ने अपनी शानदार फिल्मों के साथ हॉलीवुड सिंगर निक जोनस संग शादी करके भी खूब सुर्खियां बंटोरी थीं। जानें क्यों प्रियंका ने लिया निक जोनस संग शादी करने का फैसला।
नई दिल्ली। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आज अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं। प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपना नाम बनाया। आज एक्ट्रेस को इंटरनेशनल स्टार के नाम से जाना जाता है। जब से प्रियंका ने हॉलीवुड सिंगर निक जोनस संग शादी की है। तभी से उनके फैंस उनकी हिंदी फिल्म का इंतजार करते हैं। अक्सर निक और प्रियंका को लेकर कई खबरें सामने आती रहती हैं। आज हम आपको निक और प्रियंका से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा सुनाने जा रहे हैं।