नई दिल्लीPublished: Jul 18, 2021 11:19:49 am
Shweta Dhobhal
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा शादी करने से पहले कई अभिनेताओं का डेट कर चुकी हैं। आज एक्ट्रेस का 39वां जन्मदिन है। इस मौके पर जानिए किन-किन अभिनेताओं के साथ प्रियंका चोपड़ा का जुड़ चुका है नाम।
नई दिल्ली। बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा आज इंटरनेशनल स्टार बन चुकी हैं। आज उनकी पहचान केवल भारत तक ही सीमित नहीं रह गई है, बल्कि विदेशों में भी प्रियंका के नाम का डंका बजता है। प्रियंका ने कई हॉलीवुड फिल्म्स और वेब सीरीज़ में काम किया है। आज दिलों पर राज करने वाली प्रियंका चोपड़ा का जन्मदिन है। प्रियंका आज 39 साल की हो चुकी हैं। 19 साल के करियर में प्रियंका ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में खूब नाम कमाया है। यही नहीं प्रियंका ने हॉलीवुड के मशहूर सिंगर निक जोनस को अपना पति बनाया, लेकिन बॉलीवुड में भी प्रियंका कई अभिनेताओं संग रिलेशनशिप में रह चुकी हैं। चलिए आपको बतातें हैं प्रियंका चोपड़ा के उन अफेयर्स के बारें में।