scriptएक्टिंग छोड़ इस काम में हाथ आजमा रही हैं प्रियंका चोपड़ा | priyanka chopra marathi film named paani based on social issue | Patrika News
बॉलीवुड

एक्टिंग छोड़ इस काम में हाथ आजमा रही हैं प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका जल्द ही एक मराठी फिल्म करने जा रही हैं। इस फिल्म का नाम है ‘पानी’ रखा गया है।

May 16, 2018 / 01:22 pm

Preeti Khushwaha

priyanka

priyanka

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी अपने अभिनय का डंका बजाया है। हाल ही में प्रियंका अपरा हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स को खत्म कर भारत लौट आई हैं। प्रियंका जल्द ही एक मराठी फिल्म करने जा रही हैं। इस फिल्म का नाम है ‘पानी’ रखा गया है। इस बात की आॅफीशियल तौर जानकारी प्रियंका ने मंगलवार को दी है।

Cannes 2018: रेड कारपेट पर दूसरे दिन न्यूड कलर के गाउन में सोनम ने बिखेरा जलवा, तस्वीरें देख कहेंगे ‘WOW’

इसके साथ ही वह फिल्म निर्माण के क्षेत्र में भी अपना काम शुरू करने जा रही हैं। प्रियंका की मराठी फिल्म ‘पानी’ की बात करें तो ये एक सामयिक मुद्दे पर आधारित फिल्म है। जो एक वास्तविक कहानी पर आधारित है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान प्रियंका ने कहा, ‘मैंने इसी सोच के साथ पर्पल पेबल पिक्चर्स को शुरू किया था..अच्छी कहानियों और नई प्रतिभा के लिए मंच। ‘पानी’ खास है क्योंकि यह एक सच्ची कहानी पर आधारित है और इसमें एक सामयिक मुद्दे को उठाया गया है।’

गुपचुप शादी के अलावा नेहा धूपिया छुपा रही है ये बड़ा राज!

बता दें कि प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक ब्लू मोशन पोस्टर शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘हमे यह बताने में खुशी हो रही है कि हमारी चौथी मराठी फिल्म ‘पानी’ की शूटिंग जल्द शुरू होगी। आदिनाथ कोठारे निर्देशित सच्ची कहानी पर आधारित यह एक प्रेरणादायी कहानी है।’

फिल्म ‘पानी’ से पहले वह तीन मराठी फिल्मों ‘व्हेंटिलेटर’, ‘काय रे रास्कला’ और ‘फायरब्रांड’ का निर्माण कर चुकी हैं। वहीं प्रियंका जल्द ही सलमान खान के साथ फिल्म ‘भारत’ में नजर आने वाली है। प्रियंका और सलमान लंबे समय के बाद एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। एक बाद फिर उनकी जोड़ी देखने के लिए उनके फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

Home / Entertainment / Bollywood / एक्टिंग छोड़ इस काम में हाथ आजमा रही हैं प्रियंका चोपड़ा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो