एक साल पहले ही मिले थे दोनों:
फिलहाल दोनों अपना हनीमून विदेश में मना रहे हैं। बता दें कि शादी के अलावा एक बात और दोनों ने सभी से छिपाकर रखी। ये बात कोई नहीं जानता कि आखिर अंगद और नेहा का अफेयर कब से चल रहा था। खबरों की मानें तो दोनों सिर्फ एक साल पहले रिलेशनशिप में आए थे, लेकिन दोनों ने अपने अफेयर को मीडिया तो क्या करीबियों तक से छिपाकर रखा। दोनों शादी के लिए वक्त चाहते थे। एक साल तक डेट के बाद दोनों ने 10 मई को शादी कर ली।