scriptरणवीर का फिर उमड़ा दीपिका के लिए प्यार, अब सोशल मीडिया पर लिखी ये बात | ranveer singh lovely post for deepika padukone expresses love | Patrika News
बॉलीवुड

रणवीर का फिर उमड़ा दीपिका के लिए प्यार, अब सोशल मीडिया पर लिखी ये बात

रणवीर सिंह अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण से कितना प्यार करते हैं यह बताने की जरूरत नहीं है। रणवीर और दीपिका ……

मुंबईAug 16, 2019 / 06:31 pm

Shaitan Prajapat

ranveer singh deepika padukone

ranveer singh deepika padukone

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ’83’ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए है। यह फिल्म क्रिकेटर कपिल देव के जीवन पर आधारित है। इसमें कपिल देव का रोल रणवीर सिंह निभा रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर कपिल देव की पत्नी का रोल दीपिका पादुकोण निभा रही हैं। दोनों ही शूटिंग में बिजी रहने के कारण मुंबई और लंदन आ–जा रहे हैं। कई बार रणवीर और दीपिका को मुंबई के एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था।

deepika padukone

रणवीर सिंह अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण से कितना प्यार करते हैं यह बताने की जरूरत नहीं है। रणवीर और दीपिका अपनी तस्वीरों और विडियो के जरिए सभी के सामने अपने प्यार का इजहार करते रहते है। रणवीर ने एक बार फिर अपनी लेडी लव के लिए खास पोस्ट किया है। अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक जिफ वीडियो शेयर किया है। सोशल मीडिया पर यह जिफ जबरदस्त वायरल हो रही है।

इस जिफ में दीपिका ब्लैक स्टाइल में दिखाई दे रही हैं। रणवीर ने इसे शेयर करते हुए बेहद प्यारा कैप्शन लिखा, ‘ऑल ऑफ माई हार्ट’ (मेरा पूरा दिल)। इस कैप्शन का मतलब निकाला जाए तो शायद रणवीर यह कहना चाह रहे हैं कि उनके दिल में सिर्फ दीपिका हैं।

deepika padukone

Home / Entertainment / Bollywood / रणवीर का फिर उमड़ा दीपिका के लिए प्यार, अब सोशल मीडिया पर लिखी ये बात

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो