scriptबॉलीवुड के वो मशहूर सितारे जिनकी प्रेमकहानी का अंत हुआ काफी बुरा, नही दिखे कभी एक साथ | Salman Aishwarya's pair of break up for the reason | Patrika News
बॉलीवुड

बॉलीवुड के वो मशहूर सितारे जिनकी प्रेमकहानी का अंत हुआ काफी बुरा, नही दिखे कभी एक साथ

जॉन और बिपाशा ने एक दूसरे को नौ साल तक डेट किया
शाहिद कपूर और प्रियंका चोपड़ा के रिश्ते की शुरूात फिल्म ‘कमीने’ (2009) के सेट पर बढ़ी थीं।

नई दिल्लीMar 20, 2020 / 04:13 pm

Pratibha Tripathi

salman_aish.png

नई दिल्ली। बॉलीवुड की इस रंगीन दुनिया में सितारों की किस्मत कभी बनती है तो कभी बिगड़ती है। इसी तरह से इनके प्यार के किस्से भी बनते और टूटते रहते है। फिर इनके बीच ऐसी दूरी बनती है कोई इसे पूरा नही कर पाया।

बॉलीवुड में अक्सर देखा जाता है कि इनके प्यार की कहानी फिल्मी पर्दे की कहानी से काफी मिलती जुलती रहती है। जिनके प्यार की शुरूआत ही फिल्म के सेट पर काम करते करते ही शुरू हो जाती है फिर एक दूसरे को दिल बैठते हैं। लेकिन इनके प्यार का बुखार जितनी तेजी से चढ़ता है उतनी हीतेजी से उतर भी जाता है। जिसका जीता जागता उदा है सलमान एश्वर्या की जोड़ी…

shilpa-with-akshay11.jpg

आज हम आपको उन सितारों के बारे में बता रहे है जिनके रिश्ते में आई दरार के बाद ये लोग कभी भी फिर एक साथ नज़र नही आए।

अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी

सबसे पहले नाम आता है अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी का। इनके प्यार के किस्से एक समय बॉलीवुड में चर्चे का विषय बना हुआ करते थे। कहा तो यह तक जाता है कि दोनों ने सगाई कर ली थी। लेकिन अक्षय की एक गलत आदत के चलते शिल्पा ने अक्षय को छोड़ दिया। जिसके बाद अक्षय ने ट्विंकल और शिल्पा ने राज कुंद्रा से शादी कर ली। इसके बाद से दोनों ने कभी भी एक दूसरे के साथ काम नहीं किया।

salman_aish12.jpg

सलमान खान और ऐश्वर्या राय

90 दशक में बनी सलमान खान और ऐश्वर्या राय के प्यार की कहानी हर किसी की जुंवा से सुनी जा सकती हैं। ऐश्वर्या और सलमान खान की इस जोड़ी को अक्सर सेट पर एक होते हुए देखा गया है। लेकिन सलमान खान के ओवर पजेसिव व्यवहार से ऐश्वर्या ने परेशान होकर उन्हें अपनी जिंदगी से अलग कर दिया। और बाद में अभिषेक बच्चन से शादी की। हालांकि सलमान खान आज भी सिंगल हैं। लेकिन वहीं ऐश्वर्या ने कई इंटरव्यी के दौरान सलमान के साथ कभी काम ना करने का जिक्र किया है।

shahid-kapoor_14.jpg
शाहिद कपूर और प्रियंका चोपड़ा

शाहिद कपूर और प्रियंका चोपड़ा के बीच रिश्ते की फिल्म ‘कमीने’ (2009) के सेट से शुरू हुई। लेकिन दोनों ने कभी इस रिश्ते को जग जाहिर नही होने दिया। लेकिन जब इनके बीच का रिश्ता टूटा को हर तो हर कोई चौंक गया था। इसके बाद दोनों ने कभी साथ में कोई फिल्म नहीं की।

john13.jpg

जॉन अब्राहम और बिपाशा बसु

जॉन और बिपाशा का रिलेशनशिप करीब नौ साल तक चला। इन दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने भी काफी पसंद किया। लेकिन फिर अचानक इनके रिश्ते में दरार आई और यह अलग हो गए। हांलाकि ब्रेकअप के बाद दोनों ने साल 2013 में आई फिल्म ‘रेस 2’ काम किया था। उस दौरान दोनों सेट पर हमेशा अलग अलग समय पर आते थे और एक दूसरे से बचने की कोशिश करते थे।

Home / Entertainment / Bollywood / बॉलीवुड के वो मशहूर सितारे जिनकी प्रेमकहानी का अंत हुआ काफी बुरा, नही दिखे कभी एक साथ

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो