दरअसल, सलमान खान हाल में साउथ एक्टर किच्चा सुदीप (Kichcha Sudeepa ) की फिल्म 'विक्रांत रोणा' के प्रमोशनल इवेंट में पहुंचे थे. जहां उन्होंने बॉलीवुड में फ्लॉप हो रही फिल्मों के बारे में बात की और बताया इसके पीछे क्या रीजन है. सलमान खान ने हिंदी फिल्मों के खराब फरफॉर्मेंस के पीछे कोरोना को भी एक वजह बताया है. कोरोना महामारी के चलते देरी से रिलीज हुई फिल्मों में 'जर्सी', 'शमशेरा', 'सम्राट पृथ्वीराज', 'धाकड़', 'अटैक', 'जयेशभाई जोरदार' जैसी फिल्मों के नाम शामिल है, जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुईं, जिसके लिए स्टार्स को सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा.
यह भी पढ़ें:'उन्होंने अपने ही पैरों पर कुल्हाड़ी मार ली', जुड़वा बच्चों की मां बनने पर Alia Bhatt ने कही ये बात