इन दिनों बॉलीवुड के दबंग सलमान खान (Salman Khan) को धमकी मिलने के बाद मुंबई पुलिस काफी चौकन्नी हो गई है. साथ ही उनके आसपास की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है. कुछ समय पहले सलमान के पिता सलीम खान (Salim Khan) को उनके घर के पास एक शख्स ने धमकी भरा पत्र दिया था, जिसमें लिखा था कि 'तुम्हारा हश्र भी मूसेवाला जैसा होगा', जिसके बाद पुलिस चारों तरफ उसकी खोज में लग गए. इसी बीच खबर थी कि पुणे पुलिस द्वारा एक शख्स को गिरफ्तार किया है, जिसका नाम सौरभ उर्फ महाकाल है, जिससे पूछताछ के दौरान कई खुलासे हुए.