वहीं अगर केआरके के बारे में बात करें तो, वो हर फिल्म को लेकर अपने रिव्यू देते हैं, जिसके ट्रेलर को देखने के बाद वो उनके हिट और फ्लॉप होने के बारे में बता देते हैं. इससे पहले केआरके ने कार्तिक आर्यन (Kartik Aryan) की फिल्म 'भूल भूलैया 2' को हिट बताया था, जिसके बाद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई. वहीं केआरके ने अक्षय कुमाक (Akshay Kumar) की फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' को बड़ी फ्लॉप बताया था, जो सच में बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल नहीं दिखा पाई. इसके अलावा भी वो अपनी विवादित ट्वीट्स को लेकर छाए रहते हैं.