हाल में गुजरात के वडोदरा से एक ऐसी चौंकाने वाली खबर सामने आई थी, जिसको सुनने के बाद सभी हैरान रह गए थे कि ऐसा कैसे हो सकता है? खबर थी कि वहां रहने वाली क्षमा बिंदु (Kshama Bindu) ने 9 जून 2022 को सोलोगैमी (Sologamy) को अपनाते हुए उन्होंने खुद से ही शादी कर ली, लेकिन लोग इस बात को समझ नहीं पाए कि ऐसा कैसे होता है. सोलोगैमी में शादी के जैसा ही माहोल होता है, जिसमें ढोल, नाच-गाना, गीत-संगीत और रस्म सबकुछ होता है, बस दूल्हा ही नहीं होता, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसे कई सेलेब्स भी हैं, जिन्होंने सोलोगैमी को अपनाया है.