बॉलीवुड से लेकर ग्लोबर लेवल पर पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं. उन्होंने बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों में काम किया है, जिसके बाद अब वो हॉलीवुड में अपने दमदार अभिनय का जलवा बिखेर रही है. साथ ही वो अक्सर ही अपनी करोड़ों फैंस के दिलों पर राज करती है. प्रियंका चोपड़ा की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी संख्या में है, जो उनको सोशल मीडिया पर फॉल करते हैं, जिनके साथ एक्ट्रेस भी अपने खास और नए-पुराने पलों को साझा करना पसंद करती है.