पुलिस द्वारा की जा रही पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 'सलमान खान को जो चिट्ठी दी गई है, उसका कनेक्शन गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई (Gangster Lawrence Bishnoi) से है. हालांकि, लॉरेंस की तरफ से इस बात को नकारा जा रहा है. खबरों की माने तो सलीम खान को जो धमकी भरा खत मिला था उसमें कहा गया था कि 'सलीम खान, सलमान खान बहुत जल्द आपका हाल भी मूसेवाला जैसा ही होगा जी.बी एल.बी'. इसके बाद अंदाजा लगाया जा रहा है कि जी.बी और एल.बी का मतलब गैंगस्टर गोल्डी बरार और लॉरेंस बिश्नोई से हो सकता है.