8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘Vikram’ के हिट होते ही Kamal Haasan ने फिल्म के किरदार ‘रोलेक्स’ को गिफ्त की करोड़ों की Rolex घड़ी, Suriya ने यूं किया शुक्रियादा

कमल हासन (Kamal Haasan) की फिल्म 'विक्रम' (Vikram) हिट हो चुकी है, जिसके बाद कमल हासन ने फिल्म में 'रोलेक्स' का किरदार निभाने वाले सूर्या शिवकुमार (Suriya Shivkumar) को करोड़ों की रोलेक्स घड़ी गिफ्ट की है.
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vandana Saini

•

Updated: 9 Jun 2022, 5:23 PM IST

Kamal Haasan Gifted Suriya Sivakumar Rolex Watch After Vikram Hit

Kamal Haasan Gifted Suriya Sivakumar Rolex Watch After Vikram Hit

साउथ सुपरस्टार कमल हासन (Kamal Haasan) की फिल्म 'विक्रम' (Vikram) बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्ट साबित हुई. फिल्म लगातार कमाई कर रही है. फिल्म ने 3 जून को रिलीज होते ही अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' को भी पछाड़ दिया. फिल्म ने अब तक अपनी बजट से ज्यादा की कमाई कर ली है. वहीं अपनी फिल्म हिट होने के बाद कमल हासन बेहद खुश हैं और फिल्म के निर्माता, निर्देशक और बाकी स्टार्स को गिफ्ट दे रहे हैं. हाल में कमल हासन ने अपने फिल्म के निर्देश कलोकेश कनगराज (Lokesh Kanagaraj) को कार गिफ्ट की थी.

वहीं कार की कीमत करीबन 67 साल से शुरू होकर 205 करोड़ के बीच की बताई जा रही है, जिसके बाद लोकेश कनगराज ने ट्वीट के जरिए कमल हासन को थैंक्यू बोला था. वहीं अह कमल हासन ने फिल्म में 'रोलेक्स' के किरदार का कैमियो करने वाले साउथ सुपरस्टार सूर्या शिवकुमार (Suriya Shivkumar) को एक रोलेक्स घड़ी (Rolex Watch) गिफ्त की है. खास बात ये है कि इस घड़ी की किमत करीबन 47 लाख से शुरू होकर करोड़ों में बताई जा रही है. एक्टर ने अपने ट्विटर पर इसको लेकर एक पोस्ट भी किया है.

यह भी पढ़ें: Rubina Dilaik ने दिया था 'Gucchi' पर ज्ञान, UPSC में आया काम; अब लोग बोल रहे थैंक्यू


इस पोस्ट में सूर्या, कमल हासन और निर्देश कलोकेश कनगराज के साथ नजर आ रहे हैं. साथ ही फोटो को साझा करते हुए उन्होंने एक पोस्ट भी किया है, जिसमें उन्होंने 'एक पल ऐसा भी बन जाता है जीवन को खूबसूरत! आपके #Rolex के लिए अन्ना को धन्यवाद! @ikamalhaasan'. वहीं फैंस भी दोनों की काफी तारीफ कर रहे हैं. बता दें कि खास बात ये है कि सूर्या ने फिल्म में केवल 5 मिनट का कैमियो किया था, जिसके लिए उन्होंने कोई फीस चार्ज नहीं की. साथ ही उन्होंने फिल्म को लेकर एक पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने इस कैमियो के लिए कमल हासन को धन्यवाद भी कहा था.

यह भी पढ़ें:Shah Rukh, Salman और Aamir पर नसीरुद्दीन शाह को आया गुस्सा, बोले - 'अपने जमीर को क्या जवाब देते होंगे?'