नसीरुद्दीन इंडस्ट्री के सलमान, शाहरुख औ आमिर खान (Salman, Shah Rukh And Aamir Khna) के बारे में बात करते हुए कहा कि 'मैं उनके लिए नहीं बोल सकता. मैं उस स्थिति में नहीं हूं, जिसमें वे लोग हैं. मेरा मानना है कि उन्हें लगता है कि वे बहुत ज्यादा जोखिम उठा रहे होंगे, लेकिन फिर भी मुझे नहीं पता कि वे इसके बारे में वो अपने जमीर को कैसे समझाते हैं'. दरअसल, बी-टाउन के इस ये तीनों खान कभी भी किसी राजनीतिक मसलों पर अपनी टिप्पणी नहीं देते, जिसको लेकर नसीरुद्दीन ने ये बयान दिया है. उनका कहना है कि 'मुझे लगता है कि वे आज ऐसी स्थिति में हैं जहां उनके पास खोने के लिए बहुत कुछ है'.