बॉलीवुड के सबसे पसंददीदा कपल ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) और अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) माने जाते हैं. दोनों ने एक जमाने साथ में कई फिल्मों में भी काम किया है. दोनों की जोड़ी को तब भी दर्शकों खूब पसंद किया गया था. दोनों ने साथ में 'गुरू', 'रावन', 'ढाई अक्षर प्रेम के' और 'कुछ ना कहो' जैसी फिल्मों में काम किया. दोनों की इन फिल्मों को दर्शकों और फैंस का बेहद प्यार भी मिला है. वहीं दोनों को साथ में हाल में अबू धाबी में हुए आइफा अवॉर्ड (IFA 2022) में भी साथ देखा गया था, जो फैंस को खूब पसंद आया.