इसका जवाब देते हुए कार्तिक आर्यन ने लिखा कि 'कुछ नहीं क्योंकि फैंस के प्यार से बड़ा कोई शेयर नहीं'. बता दें कि कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी और तब्बू की इस फिल्म 'भूल भुलैया 2' को अनीस बज्मी ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में इन स्टार्स के अलावा राजपाल यादव, राजेश शर्मा, संजय मिश्रा, अमर उपाध्याय और अश्विनी कालसेकर जैसे कई दिग्गज कलाकार भी नजर आ रहे हैं. ये फिल्म पिछले महीने 20 मई को रिलीज हुई थी. 80 करोड़ के बजट में बनी इन फिल्म ने 19 दिनों में 156.76 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है.