इस फिल्म का नाम बड़े मियां छोटे मियां (Bade Miyan-Chote Miyan) है. इस साल के शुरूआत में फरवरी के आस-पास फिल्म के एक टीजर को जारी किया गया था, जिसमें दोनों के एक्शन सीन दो दिखाया गया था. टीजर को काफी पसंद किया गया था, जिसके बाद से ही फैंस फिल्म के बारे में जानने के लिए काफी एक्साइटेड थे, लेकिन फिलहाल खबर आ रही है कि अपनी फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' के बाद अक्षय इस फिल्म की शूटिंग करने वाले थे, जिसको उन्होंने अप पोस्टपोंड कर दिया है. साथ ही बताया जा रहा है कि फिल्म को बजट के चलते कुछ समय के लिए रोका गया है.